अन्य खेल

Hockey World Cup: कुछ ही घंटों में बीके ओपनिंग सेरेमनी के टिकट, वर्ल्ड कप को लेकर दर्शकों में रोमांच

ओपनिंग सेरेमनी के साथ-साथ 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले पहले मैच के भी सभी टिकट बिक चुके हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 5:04 PM IST
indian hockey team
Hockey World Cup: कुछ ही घंटों में बीके ओपनिंग सेरेमनी के टिकट, वर्ल्ड कप को लेकर दर्शकों में रोमांच

नई दिल्ली। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 27 नवंबर को होने वाले पुरुष हॉकी विश्वकप के ओपनिंग सेरेमनी के सभी टिकट कुछ ही घंटों में ऑनलाइन बिक गए। ओपनिंग सेरेमनी के साथ-साथ 28 नवंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले पहले मैच के भी सभी टिकट बिक चुके हैं। इस ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सितारे भी प्रस्तुति देंगे।


दर्शकों में रोमांच, बीके टिकट-
टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए ओपनिंग सेरेमनी और टूर्नामेंट के पहले मैच के लिए मंगलवार को टिकटों की सीधी बिक्री की गई जहां कुछ ही घंटों में सभी टिकटें बिक गए। उद्धघाटन समारोह की ऑनलाइन टिकटें फिर से गुरुवार से कलिंगा एटलेटिक्स स्टेडियम में जबकि कटक में होने वाले मैच के टिकट की बिक्री केंद्र की घोषणा बाद में की जाएगी।


सेरेमनी में दिग्गज देंगे प्रस्तुति-
संगीतकार एआर रहमान उद्धघाटन समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके अलावा अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी इसमें हिस्सा लेंगे। इस उद्धाटन समारोह में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने प्रस्तुति देंगी। उद्धघाटन समारोह एक संयुक्त विश्व शक्ति के संदेश को रेखांकित करेगा।


सेरेमनी का थीम मानव एकता-
इस संदेश को प्रस्तुत करने के लिए समारोह में 'द अर्थ सॉन्ग' थिएट्रिकल प्रोडक्शन और डांस बैले की प्रस्तुति दी जाएगी। 'द अर्थ सॉन्ग' की थीम 'मानव एकता' है। नुपुर महाजन द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित इस प्रोडक्शन में माधुरी को मुख्य किरदार 'मदर अर्थ' के रूप में दिखाया जाएगा।

Published on: