6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉकी के लिए धड़का माधुरी का दिल, एआर रहमान के बाद अब वह भी परफॉर्म करेंगी ओपनिंग सेरेमनी में

इस संदेश को प्रस्तुत करने के लिए समारोह में 'द अर्थ सॉन्ग' थिएट्रिकल प्रोडक्शन और डांस बैले की प्रस्तुति दी जाएगी। 'द अर्थ सॉन्ग' की थीम 'मानव एकता' है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 21 Nov 2018, 10:54 PM IST

world cup hockey

हॉकी के लिए धड़का माधुरी का दिल, एआर रहमान के बाद अब वह भी परफॉर्म करेंगी ओपनिंग सेरेमनी में

भुवनेश्‍वर : 28 नवंबर से भुवनेश्‍वर ओडिशा के कलिंगा स्‍टेडियम में विश्‍व कप हॉकी होने जा रही है। इससे पहल 27 नवंबर को इसका उद्घाटन समारोह होगा। इस उद्धाटन समारोह में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नेने प्रस्तुति देंगी। उद्धघाटन समारोह एक संयुक्त विश्व शक्ति के संदेश को रेखांकित करेगा।

थीम है मानव एकता
इस संदेश को प्रस्तुत करने के लिए समारोह में 'द अर्थ सॉन्ग' थिएट्रिकल प्रोडक्शन और डांस बैले की प्रस्तुति दी जाएगी। 'द अर्थ सॉन्ग' की थीम 'मानव एकता' है। नुपुर महाजन द्वारा निर्मित, लिखित और निर्देशित इस प्रोडक्शन में माधुरी को मुख्य किरदार 'मदर अर्थ' के रूप में दिखाया जाएगा।

माधुरी के साथ 1100 कलाकार देंगे प्रस्‍तुति
बता देंगे कि इस समारोह में माधुरी दीक्षित के साथ 1100 कलाकार प्रस्‍तुति में शामिल होंगे। 40 मिनट की इस प्रस्तुति में पांच एक्ट दिखाए जाएंगे। इसका नृत्य निर्देशन श्यामक डावर कर रहे हैं। रंजीत बरोट ने इसका मूल संगीत तैयार किया है।

एंथम टीजर एआर रहमान ने किया है तैयार
बता दें कि इसका एंथम टीजर रिलीज हो चुका है। इसे ऑस्‍कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। इसमें बॉलीवुड किंग शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। 46 सेंकंड के इस वीडियो टीजर में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। एआर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा था कि हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का एंथम- 'जय हिंद इंडिया' का यह प्रोमो है। इस बनाने में शाहरुख खान और दूसरे संगीतकारों ने भी योगदान दिया।

शाहरूख कर रहे हैं प्रचार
बता दें कि शाहरुख खान पुरुष हॉकी विश्‍व कप 2018 के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस एंथम के बोल हैं- 'जय हिंद.. जय इंडिया..।' बता दें कि माधुरी दीक्षित के साथ ओपनिंग सेरेमनी में एआर रहमान भी शामिल होंगे। वह कटक में वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन इवेंट में भी परफॉर्म करेंगे।