ISL फाइनल में मिली हार को भुला कर उतरेगी बेंगलुरु एफसी
मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में बंगलुरु के मुख्य कोच एल्बर्ट रोका ने कहा, "हां हम जीत के प्रबल दावेदार है लेकिन केवल 50 प्रतिशत। हर मैच से पहले मेरी यही मनोदशा होती है और मैं समझता हूं कि हर मैच में दोनों टीमों के पास जीतने 50-50 प्रतिशत मौका होता है। यह फाइनल मुकाबला है और हमें जीत की मानसिकता के साथ मैदान पर उतरना होगा।" रोका ने कहा, "हमें आईएसएल के फाइनल में मिली हार को भुलाना होगा। यह एक नई प्रतियोगिता है। हमारे सुपर कप जीतने का माद्दा रखते हैं लेकिन हम एक टीम के रूप में ईस्ट बंगाल का भी सम्मान करते हैं और वह भी फाइनल जीतना चाहतें होंगे।"