दीपांडा डिका ने अकरम मगरबी के पास पर 41वें मिनट में मैच का पहला गोल दागा और बागान को 1-0 की बढ़त दिला दी, लेकिन बेंगलुरु के मीकू ने 62वें मिनट में उदांता सिंह के पास पर गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मीकू ने इसके तीन मिनट बाद 65वें मिनट में अपना और टीम का दूसरा गोल दागकर बेंगलुरु को 2-1 से आगे कर दिया। उन्होंने 89वें मिनट में एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की और बेंगलुरु की बढ़त को 3-1 पहुंचा दिया।