अन्य खेल

घोड़े के साथ बदसलूकी करने पर ओलंपिक चैंपियन पर एक साल का प्रतिबंध, ट्रेनिंग के दौरान किया था कुछ ऐसा

जुलाई 2024 में चार्लोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने घोड़े के पैरों के चारों और लगातार चाबुक से वार करती हुई नजर आ रही थीं।

2 min read

अपने घोड़े के साथ बदसलूकी करने पर इंग्लैंड की तीन बार की ओलंपिक चैंपियन घुड़सवार चार्लोट डुजार्डिन पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा 39 वर्षीय चार्लोट पर 9.57 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा है। डुजार्डिन पर यह प्रतिबंध एफइआई (घुड़सवारी खेलों की विश्व शासी निकाय) ने लगाया है। एक रिपोर्ट के तहत चार्लोट पर जुलाई 2024 से लागू होगा और वह अगले साल फिर से प्रतिस्पर्धा करने के लिए पात्र होगी।

ट्रेनिंग के दौरान घोड़े पर लगातार चाबुक बरसाए थे
दरअसल, जुलाई 2024 में चार्लोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने घोड़े के पैरों के चारों और लगातार चाबुक से वार करती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चार्लोट की काफी आलोचना हुई थी। खेल प्रशंसकों ने चार्लोट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

जानवरों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी :
एफइआई महासचिव सबरीना इबनेज ने कहा, ये प्रतिबंध सभी को स्पष्ट संदेश है कि कोई चाहे कितना भी बड़ा एथलीट क्यों ना हो, यदि वो घोड़े के साथ अनुचित व्यवहार करेगा, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण सत्र के फुटेज में किसी अन्य नियम का उल्लंघन नहीं हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद चार्लोट के आचरण के खिलाफ कोई और शिकायत नहीं की गई है।

शानदार रहा प्रदर्शन :
06 : पदक ओलंपिक में चार्लोट ने कुल जीते
03 : स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य जीते

ब्रिटेन ने लगा दी थी रोक
ब्रिटिश इक्वेस्ट्रियन और ब्रिटिश ड्रेसेज ने चार्लोट के खिलाफ तुरंत कड़े कदम उठाए थे। चार्लोट को उसी अवधि के दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता या प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा करने से रोक दिया था।

पेरिस ओलंपिक में शिरकत नहीं पाईं
अपने घोड़े के साथ बदसलूकी करने के कारण चार्लोट 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में शिरकत नहीं कर पाई थी। उन्हें ब्रिटिश टीम में भी जगह नहीं दी गई थी।

Published on:
06 Dec 2024 09:48 am
Also Read
View All

अगली खबर