अन्य खेल

CWG 2026 से बड़ी खबर, उड़ान भरने से पहले गायब हुआ पाकिस्तानी मुक्केबाज, होटल में मिला पोसपोर्ट और सामान

Pakistani boxer missing: CWG 2026 खत्‍म होने के बाद ग्लास्गो से बड़ी खबर सामने आ रही है। उड़ान भरने से पहले पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरतुल्लाह टीम होटल से अचानक गायब हो गया। उसका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास मिला है, जबकि सामान भी कमरे से ही बरामद हो गया है।
less than 1 minute read
Aug 04, 2026
Pakistani boxer missing, CWG 2026,
पाकिस्तानी मुक्‍केबाज कुदरतुल्लाह। ( फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/iUmer12 )

Pakistani boxer Qudratullah missing from Glasgow: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (CWG 2026) की समाप्ति के बाद बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी मुक्‍केबाज कुदरतुल्लाह टीम होटल से गायब हो गया है। जानकारी के मुताबिक, कुदरतुल्‍लाह का पासपोर्ट उसके टीम मैनेजर के पास मिला है। जबकि सामान होटल के कमरे से ही बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि उसके अचानक लापता होने की पुष्टि तब हुई, पाकिस्‍तानी दल उड़ान भरने की तैयारियों में लगा हुआ था।

बगैर पासपोर्ट के हुआ गायब

मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन के सूत्र के हवाले से कहा गया है कि कुदरतुल्लाह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपने भार वर्ग का मुकाबला खेलने के बाद अचानक टीम होटल से लापता हो गया। हैरान करने वाली बात ये है कि वह बगैर पासपोर्ट के गायब हुआ है, जबकि उसका उसका पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास ही था। बाद में जानकारी दी गई कि वह पाकिस्‍तानी दल के उड़ान से करीब छह घंटे पहले गायब हुआ।

पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन भी जांच के घेरे में

कॉमनवेल्थ गेम्स की समाप्ति के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर के टीम होटल से लापता होने की खबर से हड़कंप मचा हुआ है। उड़ान भरने से कुछ घंटे पहले बॉक्‍सर के अचानक गायब होने से पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन भी जांच के घेरे में है। यह पहली बार नहीं है, जब विदेशी दौरे से कोई पाकिस्तानी बॉक्सर गायब हुआ है। इससे पहले भी ऐसी घटानाएं हुई हैं।

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
04 Aug 2026 07:07 pm
Published on:
04 Aug 2026 06:55 pm