अन्य खेल

Paris Olympics Day 13 India Schedule: नीरज चोपड़ा गोल्ड पर दागेंगे निशाना तो हॉकी टीम की नजर ब्रॉन्ज पर, जानें आज भारत का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics Day 13 India Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन आज नीरज चोपड़ा गोल्‍ड के लिए एक्‍शन में नजर आएंगे तो हॉकी टीम इंडिया कांस्‍य के लिए स्‍पेन से मुकाबला करेगी। आइये आपको बताते हैं आज ओलंपिक में भारत के कौन कौन से इवेंट हैं।

less than 1 minute read
Paris Olympics Day 13 India Schedule

Paris Olympics Day 13 India Schedule:पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए आज 13वां दिन बेहद महत्‍वपूर्ण होने वाला है। आज ही भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो के फाइनल में एक्शन में नजर आएंगे। नीरज के अलावा भारतीय हॉकी टीम भी आज कांस्‍य पदक जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत के आज दो पदक पक्‍के माने जा रहे हैं। आज कौन सा भारतीय खिलाड़ी किस समय कौन सी स्पर्धा में हिस्‍सा लेगा, आइये जानें आज 8 अगस्‍त का पूरा शेड्यूल।

Paris Olympics Day 13 India Schedule: आज भारतीय एथलीटों के इवेंट्स का लाइव टेलीकास्‍ट भारत में कौन से चैनल पर देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के इवेंट्स का लाइव टेलीकास्ट आज स्पोर्ट्स18 के वि‍भिन्‍न चैनल्‍स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

Paris Olympics Day 13 India Schedule: आज भारतीय एथलीटों के इवेंट्स की लाइव स्‍ट्रीमिंग भारत में कौन से ऐप पर देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय एथलीटों के इवेंट्स की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर एकदम मुफ्त देख सकते हैं।

Published on:
08 Aug 2024 09:03 am