5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vinesh Phogat का पेरिस ओलंपिक में डिस्क्वालिफाई होने के बाद बड़ा फैसला, रेसलिंग से संन्यास का किया ऐलान

Vinesh Phogat Announces Retirement: पेरिस ओलंपिक 2024 के रेसलिंग महिला फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम इवेंट के फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने रेसलिंग से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Aug 2024, 8:09 AM IST

Vinesh Phogat Birthday

Vinesh Phogat Announces Retirement: पेरिस ओलंपिक 2024 के रेसलिंग महिला फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम इवेंट के फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने रेसलिंग से संन्‍यास का ऐलान कर दिया है। विनेश ने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराकर 140 करोड़ भारतीय फैंस के दिल में गोल्‍ड मेडल की उम्‍मीद जताई थी, लेकिन फाइनल से कुछ घंटे पहले ही ऐसी डराने वाली खबर आई की भारत का गोल्‍ड मेडल का सपना टूट गया। फाइनल से पहले विनेश का वजन अधिक पाया गया, जिसके चलते उन्‍हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस तरह उनके हाथ न सिल्‍वर आया और न गोल्‍ड।

फाइनल से एक दिन पहले दो किलोग्राम अधिक था वजन

दरअसल, विनेश फोगाट मंगलवार को क्‍वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए निर्धारित वजन सीमा के भीतर थीं। हालांकि, उनको प्रतियोगिता के हर दिन अपने वजन वर्ग में ही रहना होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार रात को विनेश का वजन लगभग दो किलोग्राम अधिक था। उन्होंने वहन घटाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। उन्‍होंने पूरी रात जॉगिंग, स्किपिंग और साइकिल की और सोई भी नहीं।

मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई...

विनेश ने संन्‍यास की घोषणा करते हुए कहा… मां कुश्ती मेरे से जीत गई और मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं। अब इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही। अलविदा कुश्ती 2001-2024… आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफी!

यह भी पढ़ें : विनेश फोगाट की ट्रेनिंग में भारत सरकार ने खर्च किए इतने रुपए? खेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी

100 ग्राम अधिक वजन अधिक होने के कारण हुईं डिस्क्वालिफाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका वजन 100 ग्राम अधिक था। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने विनेश फोगाट को वजन मानदंड पूरा करने के लिए कुछ समय भी मांगा, लेकिन आग्रह को ठुकरा दिया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज बुधवार सुबह विनेश फोगाट का वजन अधिक पाया गया। इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है।