5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vinesh Phogat Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट की ट्रेनिंग में भारत सरकार ने खर्च किए इतने रुपए? खेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी

फोगाट के बाहर होने से हर कोई दुखी है। पूरे देश को विनेश से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी। इसी बीच खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में ये बताया है कि सरकार ने विनेश फोगाट पर कितने रुपए खर्च किए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Aug 2024, 5:05 PM IST

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्‍वॉलीफाई कर दिया गया है। फोगाट ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग के फ़ाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन गोल्ड मेडल मैच से पहले वह वेट-इन में विफल रहीं और उन्हें डिसक्‍वॉलीफाई कर दिया गया है।

.फोगाट के बाहर होने से हर कोई दुखी है। पूरे देश को विनेश से गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी। इसी बीच खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संसद में ये बताया है कि सरकार ने विनेश फोगाट पर कितने रुपए खर्च किए। मांडविया ने बताया कि विनेश को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजा गया था। जिसपर 70 लाख 45 हजार रुपए का खर्च आया था।

खेल मंत्री ने आगे कहा कि विनेश फोगाट का वजन सुबह 7.10 और 7.30 बजे नापा गया। विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया।' मांडविया ने कहा, 'विनेश को वर्ल्ड क्लास सपोर्ट स्टाफ मिला था। उन्हें विदेशी कोच भी दिया गया था। विनेश के अयोग्य घोषित होने पर भारत ने ओलंपिक संघ से इसका विरोध जताया है।'

बता दें विनेश के बाहर होने से सेमीफाइनल में उनसे हारने वालीं क्यूबा की पहलवान युसनेलिस गुजमैन लोपेज को फायदा हुआ है और अब वह अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट के खिलाफ गोल्ड मेडल मुक़ाबला खेलेंगी। इसके अलावा विनेश से क्वार्टर फाइनल में हारने वाली जापान की सुसाकी यूई अब रेपेचेज की जगह यूक्रेन की लिवाच ओक्साना से ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी।