Paris Olympics 2024: पुरुष सिंगल्स टेनिस फाइनल में 37 वर्षीय नोवाक जोकोविच ने 21 साल के युवा कार्लोस अल्कारेज को सीधे सेटों में हराते हुए पहली बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है।
Paris Olympics 2024: दुनिया के नंबर दो टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक 2024 के पुरुष एकल के फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज को 7-6, 7-6 से शिकस्त दी। इसके साथ ही जोकोविच ने पहली बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने की उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज करा ली है। 37 वर्षीय जोकोविच ने इसके साथ ही ओलंपिक चैंपियन बनने का सपना भी पूरा कर लिया।
जोकोविच ने 16 साल के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों में कोई पदक जीता है। इससे पहले, उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता था।
21 वर्षीय अल्कारेज के पास सबसे युवा ओलंपिक चैंपियन बनने का मौका था लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। अल्कारेज को रजत से संतोष करना पड़ा जबकि इटली के लोरेंजो मुसेटी ने कांस्य जीता।