अन्य खेल

Asian Games 2026: परवीन हुड्डा ने रचा इतिहास, भारत की झोली में डाला 13वां गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में महिलाओं के 65 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल में परवीन हुड्डा ने इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने इस इवेंट में गोल्‍ड जीता है। इसके साथ ही भारत के पास अब कुल 13 गोल्‍ड हो गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Oct 02, 2026
Asian Games 2026
भारतीय बॉक्‍सर परवीन हुड्डा।

Parveen Hooda Wins Gold Medal At Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में महिलाओं के 65 किलोग्राम बॉक्सिंग इवेंट का फाइनल मुकाबला भारतीय बॉक्‍सर परवीन हुड्डा और चीनी ताइपे की चिन चेन के बीच खेला गया। परवीन ने पहला राउंड जीता, दूसरा हारीं और फिर तीसरे निर्णायक राउंड में तीन जजों ने उनका साथ दिया। इस तरह फाइनल में चीनी ताइपे की चेन को हराकर हुड्डा ने करीबी मुकाबले में 3-2 से स्प्लिट डिसीजन से जीत हासिल करके भारत के लिए 13वां गोल्ड मेडल जीता।

लवलीना बोरगोहेन के बाद दिलाया गोल्‍ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम के लिए गोल्ड की बारिश हो रही है। लवलीना बोरगोहेन के गोल्ड के बाद भारत की परवीन हुड्डा ने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए महिलाओं के 65 किलोग्राम बॉक्सिंग फाइनल में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह मुकाबला फाइनल राउंड तक गया, जहां चेन ने आक्रामक शुरुआत की और कुछ हुक लगाए। वहीं, परवीन ने कुछ शानदार मुक्‍कों के साथ जवाब दिया और आखिरकार जीत भी हासिल की। यह जीत इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि ठिकाने की जानकारी न देने की वजह से सस्पेंशन के बाद उनका हांग्जो 2022 का ब्रॉन्ज मेडल छीन लिया गया था, जिससे उनकी ओलंपिक की उम्मीदें भी खत्म हो गई थीं।

छठे पायदान पर भारत

बता दें कि परवीन के गोल्‍ड के बाद भारत एशियन गेम्‍स की मेडल टेली में 13 गोल्‍ड के साथ छठे पायदान पर बना हुआ है। भारत के पास अब 13 गोल्‍ड, 25 सिल्‍वर और 35 ब्रॉन्‍ज के साथ कुल 73 मेडल हैं। वहीं, बॉक्सिंग में यह भारत का तीसरा गोल्‍ड है। इस तरह इस इवेंट में भारत ने तीन गोल्‍ड और तीन ब्रॉन्‍ज के साथ कुल छह मेडल जीते हैं।

एशियन गेम्स 2026: मेडल टैली

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
1चीन1617971311
2जापान698183233
3दक्षिण कोरिया333759129
4उज्बेकिस्तान17212260
5थाईलैंड15111743
6भारत13253573
7ईरान12171342
8बहरीन115521
9कजाकिस्तान10204070
10मलेशिया951630
Updated on:
02 Oct 2026 03:54 pm
Published on:
02 Oct 2026 02:45 pm