अन्य खेल

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स से सचिन तेंदुलकर और विश्वनाथ आनंद बाहर

AICS में नए सदस्यों के तौर पर क्रिकेटर हरभजन सिंह और कृष्णामाचारी श्रीकांत को जगह दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 11:27 AM IST
sachin tendulkar
sachin tendulkar

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से गठित की गई ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स (AICS) से विश्व विजयी भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विश्व विजेता शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Vishwanathan Anand) को बाहर कर दिया गया है। यह काउंसिल देश में खेलों के विकास से संबंधित मसलों को देखती है। इस समिति में नए सदस्यों के तौर पर क्रिकेटर हरभजन सिंह और कृष्णामाचारी श्रीकांत को जगह दी गई है।

समिति के सदस्यों की संख्या की गई कम

इस समिति का गठन दिसंबर 2015 में किया गया था। उस समय इसमें 27 दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी गई थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर और विश्वनाथन आनंद भी शामिल थे। अब इसके दूसरे कार्यकाल में इसके सदस्यों की संख्या 27 से कम कर 18 कर दी गई है।

इन दिग्गजों को भी किया गया बाहर

दूसरे कार्यकाल में ऑल इंग्लैंड विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और भारतके पूर्व स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया को भी समिति से बाहर कर दिया गया है। मीडिया खबर के अनुसार, पिछली दो बैठकों में सचिन तेंदुलकर और आनंद के नाम पर समिति में शामिल करने को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई। वहीं माना यह जा रहा है कि गोपीचंद को इसलिए बाहर किया गया है, क्योंकि वह टोक्यो ओलंपिक 2020 की तैयारियों में व्यस्त होंगे। इस कारण उनके पास एआईसीएस की बैठकों में शामिल होने का समय नहीं मिल पाएगा।

श्रीकांत और हरभजन के अलावा इन्हें मिली समिति में जगह

इस समिति में पूर्व क्रिकेटर कृष्णामाचारी श्रीकांत और हरभजन सिंह के अलावा कुछ अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। इनमें तीरंदाज लिम्बा राम, एथलेटिक पीटी उषा, पर्वतारोही बछेंद्री पाल, पैरा एथलीट दीपा मलिक, निशानेबाज अंजलि भागवत, फुटबॉलर रेंडी सिंह (फुटबॉल) और पहलवान योगेश्वर दत्त को शामिल किया गया है।

Updated on:
21 Jan 2020, 11:27 AM IST
Published on: