8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

750 या इससे अधिक मैच जीतने वाली तीसरी टीम बनी इंडिया, ऑस्ट्रेलिया है पहले स्थान पर

इस लिस्ट में 1032 अंतरराष्ट्रीय मैच जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले और 799 जीत के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 20 Jan 2020, 2:30 PM IST

Indian cricket team

Indian cricket team

बेंगलूरु : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे मैच जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड कायम किया। वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी-20 को मिलाकर 750 या इससे अधिक मैच जीतने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई। बेंगलूरु वनडे में टीम इंडिया को मिली विजय 750वीं थी। इस लिस्ट में 1032 अंतरराष्ट्रीय मैच जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले और 799 जीत के साथ इंग्लैंड दूसरे स्थान पर है। वहीं 713 जीत के साथ पाकिस्तान इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है।

टीम इंडिया से बाहर हो जाने के बाद गहरे अवसाद में चले गए थे प्रवीण कुमार, दे देना चाहते थे जान

वनडे में घर पर 200वीं जीत

बेंगलूरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली जीत भारत के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक रही, क्योंकि घरेलू मैदान पर मिली यह 200वीं जीत थी। इस जीत के साथ कप्तान विराट कोहली ने जीत के मामले में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ा। घरेलू मैदान पर यह विराट की 31 मैचों में से 22वीं जीत थी, जबकि राहुल द्रविड़ ने 21 मैच जीते हैं। इस मामले में विराट फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। पहले और दूसरे स्थान पर क्रमश: महेंद्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजरुद्दीन हैं। इन दोनों ने क्रमश: 43 और 40 मैच जीते हैं।