अन्य खेल

World Athletics Championships: मेडल से मात्र 40cm से चूके सचिन यादव, नीरज, नदीम और वेबर जैसे दिग्गजों को पछाड़ा, इतने मीटर फेंका थ्रो

नीरज चोपड़ा ने भले ही निराश किया हो, लेकिन भारत के सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने 86.27 मीटर का थ्रो फेंक, जो उनका अबतक का पर्सनल बेस्ट है।
less than 1 minute read
Sep 18, 2025
Feature image
भारतीय जैवल‍िन थ्रोअर सचिन यादव (Photo - IANS)

Sachin Yadav, World Athletics Championships: भारतीय जैवल‍िन थ्रोअर सचिन यादव ने टोक्यो के नेशनल स्टेडियम में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फ़ाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि यादव का साथ किस्मत ने नहीं दिया और वे मात्र 40 सेंटीमीटर से मेडल जीतने से चूक गए। यादव ने 86.27 मीटर का थ्रो फेंक चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने नीरज चोपड़ा, पाकिस्तान के ओलंपिक मेडलिस्ट और पाकिस्तान के स्टार अरशद नदीम और जर्मनी के जूलियन वेबर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

सचिन यादव का वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में प्रदर्शन-

पहला थ्रो: 86.27 मीटर
दूसरा थ्रो: फाउल
तीसरा थ्रो: 85.71 मीटर
चौथ थ्रो: 84.90 मीटर
पांचवां थ्रो: 85.96 मीटर
छठा थ्रो: 80.95 मीटर

केशोर्न वालकॉट ने जीता गोल मेडल

त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जर्मनी के एंडरसन पीटर्स ने 87.38 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 86.67 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वे 84.03 मीटर के थ्रो के साथ आठवें स्थान पर रहे। ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम 82.73 मीटर का थ्रो कर दसवें स्थान पर रहे। सचिन यादव का बेस्ट थ्रो 86.27 मीटर रहा, जो उनका पर्सनल बेस्ट भी है।

फाइनल में सभी खिलाड़ियों के बेस्ट थ्रो
1. केशोर्न वाल्कॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो)- 88.16 मीटर
2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा)- 87.38 मीटर
3. कर्टिस थॉम्पसन (यूएसए)- 86.67 मीटर
4. सचिन यादव (भारत)- 86.27 मीटर
5. जूलियन वेबर (जर्मनी)- 86.11 मीटर
6. 5. जूलियस येगो (केन्या)- 85.54 मीटर
7. रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)- 84.38 मीटर
8. नीरज चोपड़ा (भारत)- 84.03 मीटर
9. डेविड वेगनर (पोलैंड)- 83.03 मीटर
10. अरशद नदीम (पाकिस्तान)-82.75 मीटर
11. जैकब वाडलेच (चेक गणराज्य)- 78.71 मीटर
10. कैमरन मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया)- 75.65 मीटर


Updated on:
18 Sept 2025 05:52 pm
Published on:
18 Sept 2025 05:24 pm