23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIH Pro League: भारत-पाकिस्तान मैच में लगी गोल की झड़ी, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से जीती टीम इंडिया

FIH Pro League 2025-26 में भारत ने शानदार वापसी करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की है। जबकि इस मैच की शुरुआत में टीम इंडिया पिछड़ गई थी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 23, 2026

FIH Pro League 2025-26

भारत और पाकिस्तान मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: IANS)

FIH Pro League 2025-26: टीम इंडिया ने शुरुआत में ही एक गोल से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए मंगलवार को ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में लंदन लेग के अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को बेहद रोमांचक मुकाबले 4-3 से हरा दिया। इस मुकाबले में पाकिस्‍तान के नदीम अहमद ने 8वें मिनट में ही शुरुआती गोल दागकर पाकिस्तान को बढ़त दिलाई। अब एक बार फिर 26 जून को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी।

भारत ग‍लतियों से हुए गोल

पहले क्‍वार्टर तक भारत की ओर से कोई गोल नहीं हो सका, लेकिन हरमनप्रीत सिंह की टीम ने दूसरे क्वार्टर में जोरदार वापसी करते हुए दो गोल दाग दिए और फिर तीसरे और चौथे क्वार्टर में एक-एक गोल करके बढ़त को 4-1 तक पहुंचा दिया। हालांकि, टीम ने मैच के आखिरी 10 मिनट में कुछ गलतियां कीं और पाकिस्तान को दो गोल करने का मौका दे दिया, जिससे स्‍कोर 4-3 मैच में रोमांच बढ़ गया। लेकिन, आखिर में जीत भारत की ही हुई।

पाकिस्‍तान के तीनों गोल पेनल्‍टी से आए

भारत ओर से अभिषेक ने 21वें मिनट में, नीलकंठ शर्मा ने 24वें मिनट में, सुखजीत सिंह ने 34वें मिनट में और राजिंदर सिंह ने 52वें मिनट में गोल दागे। जबकि पाकिस्‍तान की ओर से नदीम अहमद ने 8वें मिनट में, अबू महमूद ने 53वें मिनट में और मोइन शकील ने 60वें मिनट में गोल किए। मैच में सबसे दिलचस्‍प बात यह रही कि पाकिस्तान के तीनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए।

पाकिस्‍तान नहीं जीता एक भी मैच

बता दें कि प्रो लीग में 13 मैचों में भारत की यह तीसरी सीधी जीत है, जिससे उसके 13 पॉइंट हो गए हैं। हरमनप्रीत सिंह की टीम ने एक मैच शूट-आउट में जीता है, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे हैं और सात गेम हारे हैं। जबकि पाकिस्तान अब तक अपने सभी 13 मैच हार चुका है। इस जीत के साथ भारत ने पड़ोसी देश पर अपना दबदबा भी जारी रखा।

10 साल से पाकिस्‍तान से नहीं हारा भारत

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम 2016 से सीनियर और जूनियर लेवल पर पाकिस्तान से कोई मैच नहीं हारी है। पाकिस्तान की जूनियर टीम हाल ही में जापान में अंडर-18 एशिया कप में भारत से 5-3 से हारी थी। खेल के सभी पैमानों पर भारतीयों का पलड़ा भारी रहा है। इस जीत से भारत 9 टीमों की पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गया है और उसने स्पेन (12 मैचों में 11 पॉइंट्स) को पीछे छोड़ दिया है। जबकि पाकिस्तान बिना खाता खोले सबसे निचले पायदान पर है।

बड़ी खबरें

View All

अन्य खेल

खेल

ट्रेंडिंग