अन्य खेल

Asian Games में 15वां गोल्ड जीतकर भारत ने मेडल टैली में लगाई छलांग, फ्रीस्टाइल कुश्ती में सुजीत ने किया कमाल

Sujeet Wins Gold Medal: एशियन गेम्‍स 2026 के फ्रीस्टाइल कुश्ती इवेंट में सुजीत ने ताजिकिस्तान के अब्दुल मजीद कुदिएव को 10-9 से हराकर भारत की झोली में 15वां गोल्‍ड मेडल डाल दिया है।
less than 1 minute read
• •
Oct 02, 2026
Sujeet Wins Gold Medal at Asian Games 2026
एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल विजेता सुजीत। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/India_AllSports)

Sujeet Wins Gold Medal At Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में सुजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजिकिस्तान के अब्दुल मजीद कुदिएव को रोमांचक मुकाबले में 10-9 से हराकर गोल्‍ड मेडल जीता है। सुजीत शुरुआती गेम के बाद 2-9 से पीछे थे और मुश्किल दौर में भी 2-8 से पीछे थे। एक छोटे ब्रेक के बाद उन्होंने दमदार वापसी की और दूसरे पीरियड में आठ पॉइंट बनाए। इस तरह कुदिएव को मुकाबले से पूरी तरह से बाहर कर दिया। इस शानदार वापसी ने सुजीत को 10-9 से जीत दिलाई। इस गोल्‍ड के साथ भारत ने मेडल टैली में भी एक स्‍थान की छलांग लगाई है और वह अब 5वें पायदान पर पहुंच गया है।

एशियन गेम्स 2026: अपडेटेड मेडल टैली

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1चीन1617971311
2जापान698285236
3दक्षिण कोरिया333962134
4उज्बेकिस्तान19222263
5भारत15253575
6थाईलैंड15111743
7ईरान12171342
8कजाकिस्तान11204172
9बहरीन115521
10मलेशिया951630

तीरंदाजी में जीते सबसे ज्‍यादा चार गोल्‍ड

बता दें कि भारत ने सबसे ज्‍यादा चार गोल्‍ड अभी तक तीरंदाजी में जीते हैं। इसके बाद शूटिंग और बॉक्सिंग टीम संयुक्‍त रूप से दूसरे नंबर पर है, जिसने देश की झोली में तीन गोल्‍ड डाले हैं। वहीं, कुश्‍ती में भारत ने अब तक कुल तीन पदक जीते हैं। सुजीत इस इवेंट में अब तक गोल्‍ड जीतने वाले पहले रेसलर हैं।

एशियन गेम्स 2026: भारत की अपडेटेड पदक तालिका

खेलस्वर्णरजतकांस्यकुल
भारत15253575
एथलेटिक्स191424
शूटिंग38415
तीरंदाजी4217
बॉक्सिंग3036
स्क्वैश0235
नौकायन0123
कुश्ती1113
कबड्डी2002
बैडमिंटन0011
क्रिकेट1001
कुराश0011
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स0011
रोइंग0011
सेपकटकरा0011
सॉफ्ट टेनिस0011
टेबल टेनिस0011
भारोत्तोलन0101
वुशू0101
Updated on:
02 Oct 2026 03:48 pm
Published on:
02 Oct 2026 03:29 pm