अन्य खेल

Sultan of johor cup: फाइनल में भारत का सामना ब्रिटेन से, आज मिली हार का बदला चुकाने का मौका

सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारतीय टीम को आज ब्रिटेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बाद भी भारतीय टीम सर्वाधिक अंक से साथ फाइनल में पहुंच चुकी है।
less than 1 minute read
hockey
सुल्तान ऑफ जोहोर कप : हार के बावजूद फाइनल में भारतीय टीम

नई दिल्ली। सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारतीय टीम को आज ब्रिटेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बाद भी भारतीय टीम सर्वाधिक अंक से साथ फाइनल में पहुंच गई है। खिताबी मुुकाबले में 13 अक्टूबर को भारत का सामना ब्रिटेन से होना है। खिताबी भिड़ंत से पहले शुक्रवार को भारत अपने अंतिम राउंड रोबिन मुकाबले में ब्रिटेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को ब्रिटेन के हाथों 2-3 के अंतर से मात मिली।

हालांकि, इस हार के बावजूद भारतीय टीम ने अंकतालिका में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस अंकतालिका में ब्रिटेन के 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसने पांच में से तीन मैचों में जीत हासिल की।

भारत को ब्रिटेन के खिलाफ शुरुआत में दो बार पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल करने का मौका मिला, जिसमें से एक अवसर को भुनाते हुए पांचवें मिनट में विष्णुकांत सिंह ने गोल किया और टीम का खाता खोला। इसके अगले ही मिनट में कैमरून गोल्डन ने ब्रिटेन के लिए गोल करते हुए भारत के खिलाफ अपनी टीम का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में 20वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को ब्रिटेन के खिलाफ 2-1 से बढ़त दे दी। तीसरे क्वार्टर में ब्रिटेन ने स्टुअर्ट रुशमेरे की ओर से किए गए गोल से एक बार फिर स्कोर बराबर कर दिया।

आखिरी क्वार्टर में ब्रिटेन ने अपने डिफेंस को मजबूत करते हुए 51वें मिनट में कप्तान एडवर्ड वे की ओर से किए गए गोल के दम पर भारत के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की। भारतीय टीम अब फाइनल मुकाबला 13 अक्टूबर को खेलेगी।

Updated on:
12 Oct 2018 07:18 pm
Published on:
12 Oct 2018 07:18 pm
Also Read
View All