अन्य खेल

CWG 2026: NADA ने जूडो स्टार तूलिका मान को किया सस्पेंड, टूट गया ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सपना

Commonwealth Games 2026, Tulika Maan suspended: भारत की स्टार जूडोका और CWG मेडलिस्ट तूलिका मान को NADA ने सस्पेंड कर दिया है। अब वह ग्लासगो के SEC Centre स्टेडियम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। जानिए उनके सस्पेंशन की असली वजह।
2 min read
Jul 24, 2026
Tulika Maan suspended, NADA whereabouts failure
स्टार जूडोका और CWG मेडलिस्ट तूलिका मान (Photo - ESPN)

Commonwealth Games 2026, Tulika Maan suspended: भारतीय खेलों और फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 (Glasgow CWG 2026) से ठीक पहले, भारत की स्टार जूडोका तूलिका मान को नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने प्रोविजनल रूप से सस्पेंड कर दिया है। तूलिका महिला +78kg जूडो कैटेगरी में भारत के लिए मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद थीं, लेकिन अब वो ग्लासगो के लिए उड़ान भी नहीं भर पाएंगी।

क्यों हुई तूलिका मान सस्पेंड?

NADA ने तूलिका पर यह सख्त कार्रवाई 'वेयरअबाउट्स फेलियर' (Whereabouts failure) की वजह से की है। नियम के अनुसार, डोपिंग टेस्ट (आउट-ऑफ-कंपटीशन) के लिए हर एथलीट को अपनी लोकेशन और टाइमिंग (60 मिनट की विंडो) की अनिवार्य जानकारी देनी होती है। तूलिका से गलती यह हुई कि पिछले 12 महीनों के दौरान तूलिका तीन बार यह जानकारी अपडेट करने में फेल रहीं या फिर टेस्टिंग के वक्त बताई गई जगह पर अधिकारी को नहीं मिलीं। WADA के नियमों के अनुसार, 12 महीने में तीन बार ऐसा होने पर इसे एंटी-डोपिंग नियम का उल्लंघन माना जाता है।

अब आगे क्या होगा?

इस सस्पेंशन के बाद, तूलिका को गुरुवार को NADA के सामने अपनी बात रखने के लिए बुलाया गया है। अगर वह कोई ठोस वजह नहीं दे पाती हैं और उन पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो उन पर सीधा दो साल का बैन लग सकता है।

भारत के लिए बड़ा नुकसान

भारतीय जूडो टीम 27 जुलाई को ग्लासगो के लिए रवाना होने वाली थी। जूडो के मुकाबले 31 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो के SEC Centre (Scottish Event Campus) स्टेडियम में खेले जाने हैं। तूलिका के इस तरह बाहर होने से भारतीय टीम अब सिमटकर 123 - 124 एथलीटों का रह गया है।

27 साल की तूलिका मान पिछले एक दशक से भारतीय जूडो का सबसे बड़ा चेहरा रही हैं। छोटी उम्र में ही पिता को खोने के बाद, दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर उनकी मां ने उन्हें अकेले पाला। आठ साल की उम्र में फुटबॉल छोड़कर जूडो अपनाने वाली तूलिका ने बर्मिंघम 2022 CWG में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था। हाल ही में उन्होंने गंभीर चोट से उबरते हुए पेरिस ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था। अब सभी की निगाहें NADA की सुनवाई पर टिकी हैं। यह देखना अहम होगा कि भारत की इस होनहार एथलीट तूलिका मान का करियर अब किस दिशा में जाता है।

Also Read
View All