अन्य खेल

CWG 2018 : भारत की झोली में एक और पदक विकास ने 94 किलोग्राम में जीता कांस्य

भारत के भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन भारत की झोली में तीसरा कांस्य पदक डाला।

2 min read
Vikas Thakur wins Bronze in men's 94kg CWG 2018 Weightlifting event

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रीयमंडल खेलों में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में लगातार पदकों का आना जारी है। आज सुबह पूनम यादव के स्वर्ण जीतने के बाद अब विकास ठाकुर ने विकास ने कैरारा स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित पुरुषों की 94 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत को एक और कांस्य पदक दिला दिया है। यह प्रदर्शन बताने के लिए काफी है कि अब भारतीय वेटलिफ्टर दुनिया भर में छाने के लिए तैयार हैं।

स्नैच में 159 का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
भारत के भारोत्तोलक विकास ठाकुर ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन भारत की झोली में तीसरा कांस्य पदक डाला। विकास ने पुरुषों की 94 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में विकास ने कुल 351 किलोग्राम का भार उठाया। उन्होंने स्नैच में 159 का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। क्लीन एंड जर्क में वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और इस कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

वह 200 किलोग्राम का भार उठा पाने में असफल रहे और रजत पदक से चूक गए
विकास ने स्नैच में पहले प्रयास में 152 किलो और दूसरे प्रयास में 156 किलोग्राम का भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 159 किलोग्राम का भार उठाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके बाद, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 192 किलोग्राम का भार उठाया। हालांकि, दूसरे और तीसरे प्रयास में वह 200 किलोग्राम का भार उठा पाने में असफल रहे और इस कारण रजत पदक हासिल करने से चूक गए और उन्हें कांस्य पदक मिला।

पापुआ न्यू गिनी के स्टीवन कारी को मिला स्वर्ण
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक पापुआ न्यू गिनी के स्टीवन कारी को मिला। उन्होंने कुल 370 किलोग्राम का भार उठाया। कनाडा के बॉडी सेंटेवी को रजत पदक मिला। उन्होंने कुल 369 किलोग्राम का भार उठाया।

Published on:
08 Apr 2018 01:08 pm
Also Read
View All
Doha Diamond League 2026: चोट के बाद पहली बार एक्शन में दिखेंगे नीरज चोपड़ा, जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं दोहा डायमंड लीग

Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल से ड्रॉ के बाद रोनाल्डो को चिढ़ाने लगे फैंस, स्टेडियम में गूंजे ‘मेसी-मेसी’ के नारे

Messi vs Mbappe: 4 घंटे में बदला वर्ल्ड कप का खेल, पहले एमबापे आगे निकले, फिर मेसी ने हैट्रिक से पलट दी बाजी, पिछले साल की जंग हुई शुरू

Lionel Messi Hat-trick: गोल के बाद रो पड़े लियोनल मेसी, फिर बताई वजह, हैट्रिक से क्लोजे के रिकॉर्ड की बराबरी की

FIFA World Cup records: क्रिस्टियानो रोनाल्डो या लियोनल मेसी नहीं, वर्ल्डकप में मिरोस्लाव क्लोजे ने दागे हैं सबसे ज्यादा गोल