Vinesh Phogat Disqualified: पेरिस ओलंपिक 2024 के रेसलिंग महिला फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम इवेंट के फाइनल मुकाबले से पहले विनेश फोगाट का वजन अधिक पाया गया, जिसके चलते उन्हें डिस्क्वॉलीफाई कर दिया गया। आइये आपको भी बताते हैं कि उनका वजन कितना अधिक था और यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने इसके लिए क्या नियम बनाया है?
Vinesh Phogat Disqualified:पेरिस ओलंपिक 2024 के रेसलिंग महिला फ्री स्टाइल 50 किलोग्राम इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को शिकस्त देकर करोड़ों भारतीय फैंस के दिल में गोल्ड मेडल की उम्मीद जताई थी। आज बुधवार रात को विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबला था, लेकिन इससे ही सुबह ऐसी डराने वाली खबर आई की भारत का गोल्ड मेडल का सपना चकनाचूर हो गया। मुकाबले से पहले विनेश फोगाट का वजन अधिक पाया गया, जिसके चलते उन्हें डिस्क्वॉलीफाई कर दिया गया। आइये आपको भी बताते हैं कि उनका वजन कितना अधिक था और यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने इसके लिए क्या नियम बनाया है?
दरअसल, विनेश फोगाट मंगलवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए निर्धारित वजन सीमा के भीतर थीं। हालांकि, रेसलर को प्रतियोगिता के हर दिन अपने वजन वर्ग में ही रहना होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार रात को विनेश का वजन लगभग दो किलोग्राम अधिक था। उन्होंने वहन घटाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। उन्होंने पूरी रात जॉगिंग, स्किपिंग और साइकिल की और सोई भी नहीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका वजन 100 ग्राम अधिक था। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने विनेश फोगाट को वजन मानदंड पूरा करने के लिए कुछ समय भी मांगा, लेकिन आग्रह को ठुकरा दिया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि आज बुधवार सुबह विनेश फोगाट का वजन अधिक पाया गया। इसलिए उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) के नियमों के मुताबिक अगर कोई एथलीट वजन माप की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेता है या फिर वजन के मापदंड पूरे करने में असफल रहता है तो उसे स्पर्धा से बाहर कर दिया जाता है और बिना रैंक के आखिरी स्थान पर रखा जाता है।