OTT

जनवरी में OTT पर ‘12th फेल’ के साथ रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में, एक ने तो बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

Movies Release On OTT In 2024: साल 2024 की शुरुआत में ‘12th फेल’ से लेकर ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादूर’ तक ये 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में OTT पर दस्तक देगी।

2 min read
Dec 22, 2023
12th_fail_to_animal_sam_bahadur_and_tiger_3_these_5_big_films_will_be_released_on_ott_in_january.jpg
2024 में ये ब्लॉकबस्टर फिल्में OTT पर देगी दस्तक

Movies Release On OTT In 2024: साल 2024 में कई हिंदी सिनेमा OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जिसमें एनिमल, डंकी, सैम बहादूर, 12वीं फेल जैसी जबरदस्त फिल्मों के नाम शामिल है। 2023 के आखिरी कुछ महीनों में बॉलीवुड ने ऐसी फिल्में दी जिसका क्रेज दर्शकों के बीच बरकरार है। फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं ने अपनी कहानी, एक्शन और दमदार डायलॉग्स से दर्शकों को अबतक बांधे रखा है। अब वहीं फिल्में साल 2024 की शुरुआत में OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Animal Release On OTT In 2024: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की है। इस फिल्म की कहानी बाप-बेटे के अटूट प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर 26 जनवरी, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

12th Fail Release On OTT In 2024: फिल्म '12वीं फेल' की कहानी जितनी दमदार है, बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई भी हुई है। इस फिल्म की कहानी एक आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शैक्षणिक यात्रा फिर से शुरू करने और दुनिया की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षा यूपीएससी का प्रयास करने का फैसला करता है। यह अनुराग पाठक के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है और इसमें विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना हैं। यह फिल्म कथित तौर पर जनवरी 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Tiger 3 Release On OTT In 2024: 'टाइगर 3' में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं और इमरान हाशमी विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में रेवती, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी, रिद्धि डोगरा और विशाल जेठवा भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर नए साल 2024 के आसपास प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Sam Bahadur Release On OTT In 2024: फिल्म 'सैम बहादुर' जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म दिखाती है कि उनके करियर ने भारत की भू-राजनीतिक सीमाओं को कैसे आकार दिया। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा, विक्की कौशल के साथ मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 26 जनवरी 2024 को जी5 पर रिलीज होगी।

Amar Singh Chamkila Release On OTT In 2024: 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं और यह 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसे इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है और इसे मोहित चौधरी, सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी, सारेगामा और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने निर्मित किया है। यह फिल्म दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकिला के जीवन पर आधारित है।

Updated on:
22 Dec 2023 10:04 am
Published on:
22 Dec 2023 09:59 am