Abhishek Malhan: अभिषेक मल्हान हॉस्पिटल में एडमिट हैं इस दौरान मनीषा रानी उनसे मिलने पहुची, तो मनीषा देखकर अभिषेक ने उन्हें गले से लगा लिया।
Abhishek Malhan: बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हो चुका है लेकिन फैंस के बीच शो का बुख़ार अब भी ख़त्म नहीं हो पा रहा है? जहां एल्विस यादव ने ये शो जीत लिया, वहीं रनरअप रहे अभिषेक मल्हार फिनाले से पहले ही हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। वह शो के फिनाले में कुछ देर के लिए शामिल हुए थे जैसे ही विनर घोषित हुआ, कुछ देर बाद ही वह अपने माता-पिता के साथ हॉस्पिटल के लिए निकल गए। दोस्त और फैंस जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में बनी उनकी दोस्त मनीषा रानी भी हॉस्पिटल में उनसे मिलने पहुँची है।
शो में उनकी अच्छी दोस्त मनीषा रानी अपने पिता के साथ उनसे मिलने गईं। इसके अलावा मनीषा ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा-अगर अभिषेक न होते तो उनकी बिग बॉस की जर्नी अधूरी रह जाती।
मनीषा ने आगे लिखा- बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2 के हीरो। तूने भले ही ट्रॉफ़ी नहीं जीती हो, लेकिन तूने पूरे इंडिया का दिल जीता है और मेरे लिए तो तू हमेशा से ही विनर रहा है और बिग बॉस ने मुझे बहुत कुछ दिया, उसमें एक ख़ास तेरे जैसा दोस्त मिला मुझे, अगर इस सीज़न में तू नहीं होता तो मेरी जर्नी मुश्किल होती शायद और उम्मीद है कि हमारी दोस्ती हमेशा ऐसे ही रहेगी।
मनीषा का अभिषेक से हॉस्पिटल मिलने जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मनीषा हॉस्पिटल के कमरें में एंट्री करती हैं और साथ में उनके पिता है। वह जाते ही अभिषेक को गले लगा लेती हैं और अभिषेक भी उन्हें देख खुश हो जाते हैं। दोनों बहुत प्यार से गले मिलते हैं। दोनों अभिषेक के परिवार से भी मिल रहे हैं और प्यार भरी बातें करती नज़र आ रही हैं।
मनीषा रानी के अलावा बिग बॉस 9 के विजेता और अभिनेता प्रिंस नरुला भी अभिषेक से मिलने पहुंचे। उनकी मुलाक़ात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।