OTT

फूट-फूटकर रोए थिएटर आर्टिस्ट सुभाष अहिरवार, शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर लगाया आरोप, बोले- मैं विनर हूं मेरा एपिसोड क्यों नहीं आया

Indias Got Latent 2: थिएटर एक्टर सुभाष अहिरवार का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में अपना जीता हुआ एपिसोड रिलीज न होने पर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 2:51 PM IST
Actor Subhash Ahirwar wept bitterly Allegation On samay raina Indias Got Latent 2 said my episode not publish
सुभाष अहिरवार ने समय रैना के शो पर लगाया आरोप (Photo Source- Twitter/@ayaanpanda1)

Subhash Ahirwar Allegation On India's Got Latent 2: कॉमेडियन समय रैना का लोकप्रिय टैलेंट शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' (India's Got Latent Season 2) इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गया है। मध्य प्रदेश के एक थिएटर और स्क्रीन अभिनेता सुभाष अहिरवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने शो के मेकर्स और समय रैना से गुहार लगाई है कि उनका जीता हुआ एपिसोड आखिरकार रिलीज क्यों नहीं किया गया? साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी के काले पन्नों को लेकर भी कई खुलासे किए और बताया कि कैसे मेहनत करके वह यहां तक पहुंचे हैं।

समय रैना के शो पर सुभाष अहिरवार ने लगाए गंभीर आरोप

सुभाष अहिरवार के लगभग छह मिनट के लंबे और बेहद भावुक वीडियो में वह अपनी बेबसी बयां करते नजर आ रहे हैं। उनकी आंखें नम हैं, चेहरे पर गहरी निराशा साफ झलक रही है और वह बात करते हुए अपने संघर्षों को याद कर रहे हैं। वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' का एक एपिसोड जीता था। उन्होंने बताया कि शो के दौरान जजों ने उन्हें 10 में से 10 अंक भी दिए थे और उन्होंने खुद को भी 10 नंबर दिए थे। उन्हें शो की तरफ से पुरस्कार के रूप में फोन, एक लाख रुपये और गिफ्ट वाउचर भी दिए गए थे, लेकिन असली खुशी यानी उनका वह एपिसोड अभी तक दुनिया के सामने रिलीज नहीं किया गया है।

सुभाष ने अपने संघर्ष भरे दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे वह बचपन में मात्र छह-सात साल की उम्र में भीख मांगने को मजबूर थे और लोगों के घरों के बाहर "साहब एक रुपया दे दो" कहा करते थे। वहां से उठकर, नौ साल की उम्र में ढाबों पर बर्तन मांजने का काम करते हुए वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने दर्द भरे लहजे में कहा कि इतनी मेहनत और ईमानदारी से यहां तक पहुंचने के बाद जब उनका मुख्य एपिसोड ही प्रसारित नहीं होता, तो उनका मुंबई छोड़ने का मन करने लगता है।

समय रैना के शो में आ चुके हैं बड़े-बड़े सितारें

'इंडियाज गॉट लेटेंट' जैसे शोज कई अज्ञात और जमीनी कलाकारों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। समय रैना का शो सीजन 2 जून से नवंबर 2026 के बीच यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुआ था, जिसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज शिरकत कर चुके हैं। आलिया भट्ट से लेकर शरवरी वाघ तक इसमें नजर आ चुके हैं।

सुभाष अहिरवार का यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि जब किसी कलाकार की महीनों की मेहनत और उम्मीदें एक झटके में धूल मिल जाती हैं, तो सोशल मीडिया ही उनका आखिरी सहारा बचता है। फिलहाल समय रैना या प्रोडक्शन टीम की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर यूजर्स को झकझोर कर रख दिया है। लोग कमेंट कर सवाल उठा रहे हैं।

Updated on:
18 Nov 2026, 2:51 PM IST
Published on: