Sania Mirza Spoke On Love: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में सानिया मिर्जा ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलासा किया है। इस शो में सानिया ने बताया कि वह प्यार की तलाश में हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक और भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा एक दूसरे से अलग हो गए हैं। तलाक के कुछ महीने बाद शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली थी। हाल ही में वह पत्नी के साथ विदेश हनीमून मनाने भी गए थे। ऐसे में अब मालूम पड़ता है की सानिया मिर्जा भी पार्टनर की तलाश में हैं। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्यूंकि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अपकमिंग एपिसोड में सानिया ने प्यार ढूंढने से जुड़ा एक हिंट दिया।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा के शो में जल्द मैरी कॉम, साइना नेहवाल और सानिया एक साथ गेस्ट के तौर पर आने वाले हैं। कपिल ने सानिया को याद दिलाया कि शाहरुख खान ने एक बार कहा था कि अगर उन पर (सानिया मिर्जा) पर फिल्म बनी तो वह (शाहरुख खान) उनके प्रेमी की भूमिका निभाएंगे। इस पर सानिया ने कपिल से कहा, "अभी मुझे पहले लव इंटरेस्ट ढूंढना है।"
यह भी पढ़ें: दूसरे धर्म में Richa Chadhha ने की शादी, अब 4 साल बाद पति के साथ रिश्ते पर बोली एक्ट्रेस
कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अगले एपिसोड में मैरी कॉम और सानिया मिर्जा आने वाली हैं। जिनके साथ कपिल शर्मा मस्ती करते हुए नजर आएंगे। शो में कपिल सानिया से उनकी लाइफ के बारे में कई बातें करते हुए नजर आएंगे।