OTT

Amazon Prime OTT Trending: आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही ये 4 फिल्में-सीरीज, आज ही देख डालें ये धांसू हिट

OTT Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर एक से बढ़कर एक फिल्में-सीरीज मौजूद हैं। आज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी कुछ फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। आइए डालते हैं नजर इस लिस्ट पर।

less than 1 minute read
May 02, 2024

Movies Trending on OTT: ओटीटी के पॉपुलर प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर साल 2024 में कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इनमें से कुछ फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। जल्द से जल्द चेक करें ये लिस्ट कहीं आपसे छूट तो नहीं गई कोई फिल्म।

द फैमिली स्टार (The Family Star OTT Release)

 ‘द फैमिली स्टार’ एक मिडिल क्लास लड़के की कहानी है, जिसने अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारियां अकेले उठा रखी हैं। फिल्म में मृणाल ठाकुर ह्यूमन साइंस की स्टूडेंट हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह फिल्म नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।

दिल दोस्ती डिलेमा (Dil Dosti Dilemma on OTT Platform)

मजेदार ड्रामा सीरीज 'दिल दोस्ती डिलेमा' अंदलीब वाजिद की 2016 की फेमस किताब अस्माराज समर पर आधारित है। सीरीज में अनुष्का सेन ने यंग और मजाकिया 'अस्मारा' का किरदार निभाया है, जो कनाडा जाने का सपना देखती है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वडियो पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें: ‘रुसलान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 6वें दिन की केवल इतनी कमाई

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya on OTT Platform)

शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह फिल्म लव स्टोरी पर बेस्ड है। इस फिल्म में कृति ने एक रोबोट का किरदार निभाया है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

ऑपरेशन वैलेंटाइन (Operation Valentine on OTT Platform)

एक्शन,ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर फिल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। वरुण तेज (Varun Tej), मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) के साथ-साथ शाताफ फिगर (Shataf Figar) इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

Updated on:
02 May 2024 02:05 pm
Published on:
02 May 2024 09:49 am
Also Read
View All

अगली खबर