OTT

‘तुझे वश में करना आसान है’, घर में खुला रिश्तों और मैनिपुलेशन का कच्चा चिट्ठा, आम्रपाली की बातों से सन्न रह गए स्काउट

Bigg Boss 20: आम्रपाली और स्काउट के बीच हुई एक तीखी बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें आम्रपाली ने स्काउट को लव का पूरा गेम बताया और कहा कि तुम्हें वश में करना आसान है।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 10:43 AM IST
Amrapali Dubey React Scout and Love Gill
आम्रपाली ने स्काउट के सामने किया लव को लेकर खुलासा (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Amrapali Dubey React Scout and Love Gill: मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के घर में इन दिनों रिश्तों के समीकरण बेहद तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। शो के अंदर खेल जीतने की होड़ में कंटेस्टेंट्स के बीच सिर्फ शारीरिक या टास्क आधारित मुकाबला ही नहीं, बल्कि एक गहरा मानसिक और मनोवैज्ञानिक खेल (Psychological Game) भी चल रहा है। ऐसे में आम्रपाली और स्काउट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्काउट को लव गिल का पूरा गेम समझाती नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने स्काउट को कहा कि उन्हें वश में करना आसान है।

आम्रपाली ने स्काउट के सामने किए लव को लेकर कई खुलासे

सामने आए वीडियो में आम्रपाली, स्काउट के साथ बातचीत करते हुए बेहद आक्रामक और साफ बात करती नजर आईं। वह स्काउट से सीधे तौर पर कहती दिखीं कि उन्हें अपने वश में करना बहुत आसान है। वीडियो में स्काउट को आम्रपाली पिछली बातों का जिक्र करते हुए कहती हैं कि कैसे उनके भविष्य, सोशल मीडिया पर कटने वाली रीलों और शादी जैसे मुद्दों को बार-बार उठाकर उन्हें जानबूझकर 'गिल्ट ट्रिप' (Guilt Trip) में डाला गया।

आगे स्काउट को विस्तार से समझाया। आम्रपाली ने कहा, ठजब काश्वी आई थी तो लव ने तुझसे पांच छह बार एक बात बोली थी। उसने बोला कि मेरा फ्यूचर क्या होगा अब? ऐसी रीले कटेंगी, तो मेरी कल को शादी कैसे होगी? उस टाइम पर तू पहली बार गिल्ट आया था। उसके बाद वह तेरे पास आई और तुझे महसूस कराया कि भाई मैं हूं तेरे लिए और कोई नहीं है। फिर तुझे और लगा कि इतना सब कुछ होने के बाद भी ये मेरे साथ में ही है। आज, तू एक बार अगर आउट ऑफ द बॉक्स जाकर सोचेगा तो तुझे ये एहसास होगा कि पूरा क्या गेम चल रहा है।"

इस पूरी बातचीत के दौरान स्काउट काफी असहज और तनाव में नजर आए। अपनी स्थिति पर तंग आकर उन्होंने आम्रपाली से सीधा सवाल किया, "मैं इतना गंदा दिख रहा हूं क्या? सच बताना।" इस पर आम्रपाली ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि वह गंदे नहीं बल्कि 'स्टुपिड' (मूर्ख) नजर आ रहे हैं।

बातचीत को आगे बढ़ाते हुए आम्रपाली ने लव गिल और पारिवारिक समीकरणों पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कोई भी समझदार इंसान बार-बार एक ही दलदल यानी 'शिट होल' में खुद को कैसे फंसा सकता है। आम्रपाली ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर कोई अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट (आत्मसम्मान) को ताक पर रख रहा है, तो वह भी उसी दलदल का हिस्सा दिख रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उस शख्स को खुद पर भी ट्रस्ट इश्यू है और सामने वाले पर भी, और इस तरह के माइंडसेट के साथ न केवल इंसान खुद कंफ्यूज रहता है, बल्कि दूसरों की जिंदगी में भी भारी कन्फ्यूजन पैदा करता है। घर के भीतर का यह मानसिक द्वंद्व अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Updated on:
14 Nov 2026, 10:43 AM IST
Published on: