OTT

‘बिग बॉस 20’ के मंच से पैपराजी को कड़ी चेतावनी! सलमान खान बोले- अब लूंगा सख्त एक्शन

Salman Khan: अभिनेत्री नेहा धूपिया ने पैपराजी द्वारा एक्ट्रेसेस की बिना सहमति के आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने के मुद्दे को उठाने के लिए सलमान खान को धन्यवाद दिया है। अब सलमान खान ने फोटोग्राफर को चेतावनी दे डाली है।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
bigg boss 20 Salman Khan will take action on paparazzi clicked wrong angle photo to actress
सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के मंच पर फिर लगाई पैपराजी को फटकार (Photo Source- Instagram/JioHotstar)

Salman Khan Bigg Boss 20: बॉलीवुड में सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और पैपराजी (Paparazzi) की काम को लेकर इन दिनों एक गंभीर बहस छिड़ी हुई है। 'बिग बॉस 20' के मंच पर सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) द्वारा अभिनेत्रियों की बिना सहमति के आपत्तिजनक एंगल से तस्वीरें लेने वाले फोटोग्राफर्स को लगाई गई फटकार की चौतरफा सराहना हो रही है। अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने इस गंभीर मुद्दे को एक बड़े प्लेटफॉर्म पर उठाने और खुलकर विरोध करने के लिए सलमान खान का धन्यवाद किया है। वहीं, सलमान खान ने अब इस बहस का दूसरा पहलू रखते हुए कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

सलमान खान ने वीकेंड के वार में दी चेतावनी

सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' पर चर्चा के दौरान साफ किया कि हालांकि वह पैपराजी की इस हरकत के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहे हैं, लेकिन इंडस्ट्री का सच यह भी है कि कई सेलिब्रिटी (महिलाएं और पुरुष दोनों) खुद मीडिया को फोन करके बुलाते हैं और उन्हें ऐसी तस्वीरें क्लिक करने के लिए पैसे भी देते हैं।

सलमान ने कहा, "कुछ औरतें और कुछ लड़के भी हैं जो उन्हें (पैप्स) वहां बुलाते हैं, उनके लिए पैसे देते हैं, वह उनसे ऐसा करने के लिए कहते हैं। वो भी क्या करें? जिनको चाहिए वो करो भाई। लेकिन जिनको नहीं चाहिए, उनके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।" सलमान ने चिंता जताई कि उनकी पिछली चेतावनियों के बावजूद इस चलन में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब वह इस मामले में बहुत बड़ा और सख्त एक्शन लेने जा रहे हैं, क्योंकि कई बड़े प्लेटफॉर्म इस तरह की बाउंड्री पार कर रहे हैं।

सितंबर 2026 के एपिसोड में फूटा था सलमान का गुस्सा

बता दें, सितंबर 2026 में 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड के दौरान सलमान खान ने अभिनेत्रियों के पैरों या शरीर के अन्य हिस्सों पर जानबूझकर फोकस करने वाले या पीछे से आपत्तिजनक एंगल से फोटो खींचने वाले फोटोग्राफर्स की जमकर क्लास लगाई थी। सई मांजरेकर और अपनी भतीजी से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए सलमान ने उस दौरान कहा था, "और फिर वह पीछे से एक शॉट लेते हैं, जो किसी भी हीरोइन को पसंद नहीं आता? कुछ लोग होंगे जो कहेंगे कि ठीक है, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उनका क्या जिन्हें यह पसंद नहीं है?"

सलमान ने उस दौरान ऐसी फोटोग्राफी का विरोध करने वाली महिलाओं को खुद के लिए खड़े होने की सलाह देते हुए कहा था- "मैं यह उन सभी लड़कियों से कह रहा हूं जिन्हें यह पसंद नहीं है। जहां ऐसा हुआ, घूम के चमचा मारो।" नेहा धूपिया ने सलमान के इस बेबाक और साहसी स्टैंड की सराहना करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में हर महिला को अपनी प्राइवेसी और सम्मान का अधिकार है, और इस मुद्दे पर सलमान का बोलना बेहद जरूरी था।

Updated on:
11 Oct 2026 06:58 am
Published on:
11 Oct 2026 06:42 am