7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 20: कॉन्ट्रोवर्सी के बीच माही विज का Instagram अकाउंट गायब, फैंस परेशान

Mahi Vij Instagram Account: बिग-बॉस 20 के बीच माही विज का Instagram अकाउंट अचानक डिसेबल हो गया है। प्रोफाइल गायब होने से फैंस हैरान हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Oct 07, 2026

mahi vij

फोटो में माही विज (इमेज सोर्स- जिओ हॉटस्टार एक्स स्क्रीनशॉट)

Mahi Vij Bigg Boss 20:बिग-बॉस 20 में माही विज की एंट्री के बाद से ही वह लगातार चर्चा में हैं। शो में उनके अंदाज से लेकर उनकी निजी जिंदगी तक कई मुद्दे सुर्खियां बन चुके हैं। अब एक और खबर ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। बताया जा रहा है कि माही विज का इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट अचानक डिसेबल हो गया है। अकाउंट सर्च करने पर प्रोफाइल नजर नहीं आ रही है। पुराने फैन पेज पर मौजूद लिंक से जाने पर भी पेज खाली दिखाई दे रहा है। हालांकि, अकाउंट किस वजह से डिसेबल हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Bigg Boss 20 में माही विज क्यों रहीं चर्चा में?

माही विज ने लंबे समय तक बिग-बॉस का ऑफर स्वीकार नहीं किया था। इस बार उन्होंने शो में आने का फैसला किया। माही ने इसे अपने लिए काफी निजी फैसला बताया था। शो शुरू होने के बाद से ही वह कई घटनाओं का हिस्सा बनीं। घर में उनके व्यवहार को लेकर भी चर्चा हुई। उन्हें कुछ मौकों पर उनके रवैये को लेकर आलोचना हई।

हाल में अमन गांधी के साथ सामान को लेकर उनकी बहस हुई थी। इसके अलावा घरवालों से चाय बनाने के लिए कहने को लेकर भी उनकी बातों पर सवाल उठे। इन घटनाओं के कारण सोशल मीडिया पर भी उनके बारे में खूब चर्चा हुई।

निजी जिंदगी को लेकर भी उठे सवाल

बिग-बॉस के घर में रहने के दौरान माही की निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई। उनके पुराने दोस्त नदीम नादज के साथ रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई गईं। हालांकि माही ने इन चर्चाओं को खारिज किया। उन्होंने बताया कि नदीम लंबे समय से उनके करीबी दोस्त और गॉडफादर रहे हैं।

उन्होंने अपनी बेटी तारा को लेकर भी सफाई दी। माही के मुताबिक तारा का नदीम को अब्बा कहना उनकी और जय भानुशाली की सहमति से लिया गया फैसला था। इसी बीच माही के पूर्व पति जय भानुशाली बेटी तारा के साथ ज्यादा समय बिता रहे हैं। फैंस ने जय से पूछा कि माही के घर में नहीं होने पर वह बेटी को कैसे संभाल रहे हैं।

जय बोले- बेटी के साथ समय का ले रहा हूं मजा

जय ने कहा कि वह तारा को सिर्फ संभाल नहीं रहे हैं। बल्कि उसके साथ इस समय का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पिता और बेटी की बॉन्डिंग और मजबूत हुई है। जय ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि माही बिग-बॉस जीते। साथ ही उन्हें अपनी बेटी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका भी मिल रहा है।

माही और जय ने जनवरी 2026 में अलग होने की घोषणा की थी। बता दें दोनों ने 2011 में शादी की थी। उनकी एक बेटी तारा है। इसके अलावा दोनों खुशी और राजवीर के फॉस्टर पेरेंट्स भी रहे हैं।