बता दें, मंगलवार के एपिसोड के बाद स्काउट ओपी की टीम ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है। टीम ने साफ किया कि एपिसोड में दिखाई गई बातचीत को रोमांटिक फीलिंग्स के कबूलनामे के तौर पर देखना सही नहीं है। टीम ने कहा कि एपिसोड में जो दिखाया गया, असल में जिस बात पर चर्चा हुई और बाद में दर्शकों ने उसका जो मतलब निकाला, ये तीनों अलग-अलग चीजें हैं।