OTT

Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल ने इस शख्स की ली जगह, अब रो–रोकर मांग रहा इंसाफ

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के शुरू होते ही एक बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा चंद्रिका दीक्षित उर्फ वायरल वड़ा पाव गर्ल (Viral Vada Pav Girl) से जुड़ा है।

less than 1 minute read
Jun 22, 2024
vada pav girl
चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू हो चुका है। यह सीजन दूसरे सीजन से काफी अलग और यूनिक है। शो की शुरुआत ही हुई है कि इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन में चंद्रिका दीक्षित उर्फ वायरल वड़ा पाव गर्ल भी नजर आई हैं, लेकिन उन्होंने एक शख्स को रिप्लेस करके शो में अपनी जगह बनाई है। अब उस शख्स ने खुद अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके रो-रोकर इंसाफ मांग रहा है।

वायरल वड़ा पाव गर्ल ने किस शख्स की ली जगह?

चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल ने जिग शख्स की जगह ली है, वह कोई और नहीं बल्कि यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न हैं। मैक्सटर्न ने खुद यह चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने बताया कि मेकर्स की उनके साथ पहले से ही बातचीत चल रही थी, लेकिन फिर उनकी जगह वड़ा पाव गर्ल को साइन कर लिया गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'गरीबों के मैक्सटर्न के लिए न्याय।'

यह भी पढ़ें: आलीशान बंगले, लग्जरी कारें, ‘बिग बॉस OTT 3’ के होस्ट हैं 100 करोड़ से भी ज्यादा के मालिक

वीडियो में मैक्सटर्न यह भी कहते हैं, "अगर मुझे लव कटारिया से रिप्लेस करते थे तो समझ में आता कि चलो भाई की फैन फॉलोइंग है। एल्विश भाई की भी फैन फॉलोइंग है। दुनियाभर की ऑडियंस आएंगी। जियो सिनेमा को ऑडियंस चाहिए…तो समझ में आता है, लेकिन वड़ा पाव गर्ल वाली से? कोई नहीं गाइज, आज सपने पूरे हों या नहीं हो, बाद में जरूर होंगे।"

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की ऐसी होगी 'ट्रॉफी', LEAK हुई फोटो

Published on:
22 Jun 2024 08:23 am