Bigg Boss OTT: बिग बॉस हाउस में सभी कंटेस्टे्टस के आने के बाद अब दो ऑडियंस भी आई हैं, जिससे सभी कंस्टेंट्स का खेल बिगड़ने वाला है। ऑडियंस के तौर पर कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और पलक पुरुषवानी ने हिस्सा लिया है।
Bigg Boss OTT: सलमान खान का नया रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2, 17जून से शुरू हो गया है। लंबे समय से भाईजान के इस शो को लेकर चर्चा चल रही थी। बिग बॉस ओटीटी में पहले दिन से ही कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सभी कंटेस्टे्टस के आने के बाद अब शो में दो ऑडियंस भी आई हैं, जिससे सभी कंस्टेंट्स का खेल बिगड़ने वाला है। ऑडियंस के तौर पर कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और पलक पुरसवानी ने हिस्सा लिया है।
स्पेशल पावर के हैं हकदार
आकांक्षा पुरी और पलक पुरसवानी ने सलमान खान के शो का हिस्सा बन तो गई हैं लेकिन पहले ही दिन बिग बॉस ने उनके साथ बड़ा गेम खेल दिया है। जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस ओटीटी से जुड़ा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आकांक्षा पुरी और पलक पुरसवानी ऑडियंस बन सलमान खान के शो में हिस्सा लेती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद बिग बॉस इन्हें खास पावर देते नजर आ रहे हैं।
सोना पड़ेगा जमीन पर
हालांकि बिग बॉस आकांक्षा पुरी और पलक पुरसवानी को शो के अंदर सोने के लिए बेड नहीं दिया गया है। जिस पर आकांक्षा कहती हैं कि वह जमीन से जुड़ी इंसान हैं और वह जमीन पर भी सो सकती हैं। आकांक्षा पुरी और पलक पुरसवानी को घर में रहते हुए अपने खेल और रणनीति से बेड हासिल करना होगा। सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दर्शक वीडियो को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।