OTT

15 दिनों में Divya Agarwal देंगी गुड न्यूज, पति के साथ फैंस को दी ये जानकारी

Divya Agarwal: शादी के 6 महीने बाद फेमस एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल क्या प्रेग्नेंट हैं? वो वारयल वीडियो में पति के साथ गुड न्यूज देने की बात करती दिखीं।

2 min read
Aug 07, 2024

Divya Agarwal: बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने इसी साल फरवरी में अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर के साथ शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थीं। शादी के 6 महीने बाद उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी हस्ती दिव्या अग्रवाल अपने पति के साथ गुड न्यूज देने की बातें करती दिख रही हैं। इस वीडियो में दिव्या कह रही हैं- ''आपको 15 दिन में एक गुड न्यूज सुनाई देगी।''

वायरल वीडियो में पैपराजी उनसे पूछते हैं कि क्या गुड न्यूज है तो वो रुक कर जवाब देती हैं और कहती हैं- 'ये पर्सनल न्यूज नहीं प्रोफेशनल न्यूज है।'' इस बीच फिर से कोई पूछता है, ''गुड न्यूज आने वाली है?'' तब दिव्या मना कर देती हैं।

दिव्या अग्रवाल का लेटेस्ट वीडियो

मगर उनके पति अपूर्व कहते हैं- ''मुंह मीठा आप कभी भी कर सकते हैं।'' उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मगर इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''क्यूट है दिव्या अग्रवाल।' एक ने कहा- असली गुड न्यूज कब आएगी। यहां देखिए वीडियो:

दिव्या अग्रवाल की शादी

बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं दिव्या अग्रवाल ने साल 2022 में अपूर्व को डेट करना शुरू किया था। 2022 में दोनों ने सगाई कर ली और 2024 में दोनों ने शादी कर ली। अब उनके फैंस उनकी तरफ से गुड न्यूज आने का इंतजार कर रहे हैं। 

Updated on:
07 Aug 2024 01:10 pm
Published on:
07 Aug 2024 11:24 am
Also Read
View All

अगली खबर