OTT

Mangey Khan Passed Away: फेमस सिंगर का 49 की उम्र में निधन, राजस्थान से था गहरा नाता

Mangey Khan Passed Away: कोक स्टूडियो के लिए परफॉर्म कर चुके फेमस सिंगर का निधन हो गया है, उनका नाता राजस्थान से था।
2 min read
Sep 12, 2024
Famous Rajasthani folk singer Mangey Khan Passed Away

Mangey Khan Passed Away: मशहूर लोक गायक मांगे खान का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मांगे खान की हाल ही में हार्ट बाईपास सर्जरी हुई थी। वो मशहूर मांगणियार तिकड़ी, बाड़मेर बॉयज के प्रमुख गायक थे, जिन्हें एमटीवी इंडिया पर कोक स्टूडियो के सीजन 3 में दिखाया गया था।

अमरास (Amarrass) रिकार्ड्स ने मांगे खान की याद में एक बयान जारी किया। इसमें लिखा था " दुख भरे दिल के साथ, हम अमरास रिकॉर्ड्स के बैंड, बाड़मेर बॉयज के प्रमुख गायक और आवाज मंगा (मांगे खान) के अचानक निधन की दुखद खबर साझा कर रहे हैं।"

आपको बता दें कि, मांगे खान ने बैंड के अपने साथी सदस्यों सवाई खान और मगदा खान के साथ ”बोले तो मिठो लागे”, ”अमरानो”, ”राणाजी” और ”पीर जलानी” जैसे लोकप्रिय गीत गाए हैं। गायक के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

विदेशों में भी पहुंचाया राजस्थानी लोक संगीत

राजस्थानी लोक गायक मांगे खान विदेशों में भी अपना टूर करते थे। उन्होंने डेनमार्क, ब्रिटेन, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और इटली जैसे कई देशों में भी अपनी प्रस्तुति दी है। अपनी अनूठी आवाज के लिए मशहूर मांगे खान ने राजस्थानी लोक संगीत को दुनिया भर में फैलाने में मदद की।

2011 में बनाया था बैंड

वे राजस्थान के मांगणियार समुदाय से ताल्लुक रखते थे। उनका संगीत सूफी, राजस्थानी लोक और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत का मिश्रण है। उन्होंने बाड़मेर बॉयज नाम से बैंड बनाया था। इसने 2011 में दिल्ली के सिरीफोर्ट में प्रदर्शन के साथ अपनी शुरुआत की थी। 

बाद में वे मांगणियार संगीत के वैश्विक राजदूत बन गए, जिसमें सूफीवाद के तत्वों को राजस्थानी लोक संगीत और शास्त्रीय संगीत परंपराओं के साथ जोड़ा गया है। उन्हें प्यार से लोग मंगा कहते थे। 

Updated on:
12 Sept 2024 10:49 am
Published on:
12 Sept 2024 10:47 am
Also Read
View All