Aditi Rao In Hiramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' सुर्खियों में बनी हुई है। 'हीरामंडी' में अदिति राव हैदरी ने तवायफ 'बिब्बो जान' का रोल किया है। इस दौरान संजय लीला ने अदिति राव को भूखा रखा था। एक्ट्रेस ने खुद इस बात का खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि आदिति राव को आखिर क्यों और किस लिए भूखा रखा गया था?
Aditi Rao In Hiramandi: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी' सुर्खयां बटोर रही है। 'हीरामंडी' सीरीज 1 मई को रिलीज होगी। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी ने 'हीरामंडी' में तवायफ 'बिब्बो जान' का रोल किया है। 'बिब्बो जान' का किरदार काफी सौम्य और नर्मदिल का है। 'बिब्बो जान' के अंदर ही अंदर उसके मन में देश की आजादी की लौ भी धधकती है। इस रोल को करने के बाद अदिति राव ने अपना अनुभव शेयर क्या है। एक्ट्रेस ने इस रोल को निभाने के दौरान के कई खुलासे भी किए हैं। आइए आपको बताते हैं।
अदिति राव हैदरी ने मीडिया से बात करते हुए 'हीरामंडी' का अनुभव बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस सीरीज के शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने आप को संजय लीला भंसाली के सामने पूरी तरह से सरेंडर कर चुकी थीं। डायरेक्टर की नसीहत को पूरी तरह से सोख लेना चाहती थीं। वो खुद को स्पंज समझती थीं। जैसा डायरेक्टर बताते थे उसे पूरे ध्यान से सुनती थीं। उनके बताए हुए हर चीज को अदिति काफी नोटिस करती थीं।
अदिति ने आगे बताया कि वो चीजों को बहुत डिटेल में समझाते हैं। उनकी बातों पर ध्यान लगाए तो काफी कुछ सीखने को मिलेगा अदिति राव ने बताया, “संजय सर ने एक दिन मुझे भूखा भी रखा क्योंकि उस सीन में बगावत के खिलाफ लड़ाई थी। उन्होंने मुझे उस सीन के पहले कहा था कि खाना मत खाना तो मैंने उनके आदेश का पालन किया था।”
संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'हीरामंडी' 1 मई को रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा,अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा जैसे फेमस स्टार्स नजर आएंगे।