OTT

48 की सुजैन खान के दूल्हे का Video आया सामने, जूम कर देख रहे लोग

Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Boyfriend Video: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान के बॉयफ्रेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे फैंस रिपीट मोड में देख रहे हैं।

2 min read
May 19, 2024
Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Boyfriend Video

Sussanne Khan Boyfriend Video: फिल्म 'कृष 4' के एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हमेशा स्पॉट होते हैं, पर इन दिनों उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की वजह से एक्टर चर्चा में हैं। सुजैन खान को लेकर खबरें हैं कि वह जल्द शादी करने जा रही हैं। वह पिछले 4 साल से टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते में हैं।अर्सलान गोनी को हर कोई जानना चाहता है देखना चाहता है। अब अर्सलान खुद लाइमलाइट में रहना चाहते हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके वीडियो को जूम करके देख रहे हैं।

सुजैन खान के बॉयफ्रेंड का वीडियो वायरल (Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Boyfriend Video)

अर्सलान गोनी एक एक्टर हैं, वह अपने छोटे भाई अली गोनी की तरह पॉपुलर तो नहीं हैं, पर वह काफी ओटीटी सीरीज में काम कर चुके हैं। अब अर्सलान गोनी का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह अली गोनी के साथ नजर आ रहे हैं। उनके साथ जैस्मिन भसीन भी हैं। कह सकते हैं दोनों भाईयों को अपना लाइफ पार्टनर मिल गया है। अली गोनी और जैस्मिन भसीन काफी लंबे समय से रिश्ते में हैं। अब अर्सलान और सुजैन खान भी जल्द शादी करने वाले हैं। खबर है कि परिवार ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। अर्सलान गोनी को अक्सर फैंस फोटो में देखते आए हैं अब उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों भाइयों का एक साथ वीडियो भी कम ही लोगों ने देखा होगा।

सुजैन खान बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी से काफी ज्यादा प्यार करती हैं। वह उनसे कभी अलग नहीं रह पाती। ये कई फोटो में देखा भी गया है। दोनों जहां जाते हैं साथ जाते हैं। अर्सलान गोनी भी सुजैन के लिए काफी सीरियस हैं। ऐसे में परिवार दोनों के रिश्ते के लिए तैयार हैं। जल्द सुजैन अर्सलान गोनी की दुल्हन बन सकती हैं।

Published on:
19 May 2024 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर