OTT

‘शिवांगी जोशी का हर शो में रहा अफेयर’, ‘Lock Upp 2’ में शिल्पा शिंदे के बयान पर जन्नत जुबैर ने किया पलटवार, बोलीं- ‘मैं जानती हूं वो कैसी हैं’

Jannat Zubair on Shivangi Joshi: 'शिवांगी जोशी का हर शो में रहा अफेयर', 'Lock Upp 2' में शिल्पा शिंदे के विवादित बयान पर जन्नत जुबैर ने किया पलटवार, बोलीं- 'मैं जानती हूं वो कैसी हैं'
3 min read
Jul 15, 2026
Jannat Zubair on Shilpa Shinde
जन्नत जुबैर ने शिवांगी जोशी के लिए शेयर की स्टोरी। (फोटो सोर्स: instagram- jannatzubair29 and lockup.netflix)

Jannat Zubair on Shilpa Shinde: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में टीवी एक्टेस शिल्पा शिंदे ने श्रेया कालरा के साथ बैठकर शिवांगी जोशी के बारे में कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया से लेकर टीवी स्टार्स उन पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वो मेकर्स और होस्ट से किसी लड़की का चरित्र पर इस तरह की बात कहने वाली एक्ट्रेस पर सख्त कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर एक्ट्रेस और इंफ्ल्यूंसर जन्नत जुबैर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिवांगी जोशी को सपोर्ट करते हुए लिखा है ये अजीब है कि लोग कितनी आसानी से किसी को जाने बिना उसके कैरेक्टर को जज कर लेते हैं।

जन्नत जुबैर ने शेयर की स्टोरी

जन्नत जुबैर ने शिवांगी जोशी को किया सपोर्ट। (फोटो सोर्स: instagram- jannatzubair29)

बतौर चाइल्ड एक्टर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली और सोशल मीडिया इंफ्ल्यूंसर जन्नत जुबैर ने शो के दौरान शिल्पा शिंदे द्वारा शिवांगी जोशी की चरित्र पर लगाए गए लांछन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और उनके लिए एक स्टोरी भी शेयर की है। जन्नत ने अपनी स्टोरी में लिखा, ये बहुत अजीब है कि लोग कितनी आसानी से किसी को जाने बिना उसके कैरेक्टर को जज कर लेते हैं…। इसके आगे उन्होंने लिखा, 'मैं शिवांगी को सालों से जानती हूं, और मैं जानती हूं कि उसके क्या वैल्यूज हैं और वो कैसी इंसान है। इसलिए उसके बारे में इस तरह बात होते देखना मुझे ठीक नहीं लगता। आप किसी से सहमत नहीं हो सकते, उसके कामों की बुराई कर सकते हैं, या अलग नज़रिया रख सकते हैं। लेकिन किसी औरत के कैरेक्टर पर हमला करना कभी भी एंटरटेनमेंट नहीं बनना चाहिए।"

शिल्पा शिंदे ने शिवांगी के लिए क्या बोला

लॉकअप सीजन 2 में शिल्पा शिंदे आए दिन विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर रही हैं। और बीते एपिसोड में उन्होंने शिवांगी जोशी को अपना निशाना बनाया है। शो में उन्होंने श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान काफी कुछ आपत्तिजनक बात की जिस पर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मेकर्स को एक्शन लेना चाहिए कि शिल्पा इस तरह से किसी लड़की की इज्जत उछाल रही हैं। बता दें कि शिल्पा ने शिवांगी के बारे में ऐसा कहा है कि वो जिस भी शो में गईं, वहां उनका अफेयर रहा।

जिस शो में गई है उस शो में उस लड़के के साथ अफेयर रहा

शिल्पा शिंदे श्रेया कालरा से बात कर रही थीं और बोलीं, 'वो मेरे मुंह पर ही तारीफ करती है लेकिन मुझसे चिढ़ती है। वो मुझे पसंद नहीं करती।' श्रेया बोलीं, 'वह आप जैसे लोगों से दोस्ती नहीं करती।' इस पर शिल्पा बोलीं, 'अरे हां, हम बुरे हैं और वो अच्छी है। मैं भी ऐसे लोगों को सामने ना खड़ा करूं। बराबर करती हूं मैं उसको। ठीक करके जाऊंगी। इतने शोज किए अब तक और जिस शो में गई है उस शो में उस लड़के के साथ अफेयर रहा है। अभी कुशाल टंडन उससे बड़ा है एज में देखो तो, उसके साथ भी अफेयर था उसका। उसके बाद आप ये एक्टिंग करते हो। हम क्या इतने गए-गुजरे हैं? फिजिकल कोई चीज की बात हो गई तो…'

लोगों ने रितेश-फराह को किया टैग

शिल्पा शिंदे की इस तरह की गॉसिप सुनने के बाद इंटरनेट यूजर्स भड़के हुए हैं। उनकी इस बायतचीत की वायरल क्लिप पर कई सारे यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों ने रितेश देशमुख और फराह खान को भी टैग किया है कि शिल्पा किस तरह से सरेआम किसी के कैरेक्टर पर उंगली उठा रही हैं। एक ने लिखा है, 'ये फराह रितेश को नहीं दिखता है?', एक ने लिखा, 'प्लीज रितेश, एकता, फराह आपको शिवांगी जोशी के कैरेक्टर ऐसिसनेशन के खिलाफ खड़ा होना होगा। उसे ये सब पता होना चाहिए तभी वो यहां एक स्ट्रॉन्ग पर्सन की तरह एक्ट कर पाएगी।'

Updated on:
15 Jul 2026 06:28 pm
Published on:
15 Jul 2026 06:25 pm