OTT

Jennifer Soares Martins Death: 28 साल में फेमस ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की मौत, अचानक आई बाढ़ में गई जान

Jennifer Soares Martins Passed Away: फेमस ब्यूटी इन्फ्लुएंसर को लेकर दुखद खबर है, उनका 28 साल की उम्र में निधन हो गया है।

2 min read
Nov 26, 2024
Jennifer Soares Martins Death

Jennifer Soares Martins Death: सोशल मीडिया की फेमस ब्यूटी इन्फ्लुएंसर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की वजह भी काफी दर्द भरी है। फैंस इन्फ्लुएंसर जेनिफर सोरेस मार्टिंस के अचानक जाने से काफी हैरान हो रहे हैं। जेनिफर सोरेस मार्टिंस ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने अपने जीवन को लेकर लिखा था। जो अब खूब वायरल हो रहा है। ब्यूटी इन्फ्लुएंसर का जाना साधारण नहीं था उनकी मौत बाढ़ में बहने से हुई है।

फेमस ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की मौत (Influencer Jennifer Soares Martins Death)

जेनिफर सोरेस मार्टिंस ब्राजील की फेमस ब्यूटी इन्फ्लुएंसर थीं। वह अपनी वीडियो और फोटो से लोगों का मनोरंजन करती रहती थीं। ऐसे में उनकी मौत से हर कोई हैरान है। बता दें, ब्यूटी इन्फ्लुएंसर की मौत 24 नवंबर को अचानक आई बाढ़ में बहकर हुई है। जेनिफर सोरेस मार्टिंस को सोरेस के नाम से जाना जाता था और उनके पति का नाम वालिसन लीमा है। ब्यूटी इन्फ्लुएंसर और उनके पति कार में कहीं जा रहे थे और ज्यादा पानी होने की वजह से उनकी गाड़ी आगे बढ़ नहीं पा रही थी। दोनों ने काफी कोशिश की पर बाढ़ अचानक आ गई। कपल बाढ़ के पानी में बहने से बचने के लिए कोशिश करते रहे। दोनों गाड़ी से बाहर आ गए। इस दौरान दोनों की मदद के लिए कुछ लोग उनकी तरफ सीढ़ी बढ़ाने लगे, लेकिन बहाव इतना तेज था कि दोनों बह गए, लेकिन इन्फ्लुएंसर के पति की जान बच गई है और उनकी मौत हो गई।

इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिया था बड़ा हिंट (Jennifer Soares Martins Instagram)

रिपोर्ट के अनुसार, मौत से थोड़ी देर पहले ही ब्यूटी इन्फ्लुएंसर जेनिफर सोरेस मार्टिंस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा था, ‘मैं फिर से जवान होने जा रही हूं।’ इन्फ्लुएंसर की मौत से उनके पति को गहरा सदमा लगा है, जो इस हादसे में किसी तरह जिंदा बच पाए हैं।

Published on:
26 Nov 2024 03:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर