OTT

कुशाल टंडन ने सालों बाद एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं जिस लड़की से प्यार करता था अब वह…’

Alliance Reality Show: रियलिटी शो 'अलायंस' में कुशाल टंडन ने सालों बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार मुझे किसी लड़की से प्यार हो गया था और उसी लड़की से उसने शादी कर ली है। ऐसे में सवाल ये है कि वह किसके बारे में बात कर रहे थे? चलिए आपको बताते हैं।
2 min read
Jul 14, 2026
Alliance Reality Show Latest Update
रियलिटी शो 'अलायंस' में कुशाल टंडन ने सालों बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान को लेकर तोड़ी चुप्पी। फोटो में कुशाल और गौहर और उनके हैडबैंड जैद। (इमेज सोर्स: सेलेब्स इंस्टा अकॉउंट स्क्रीनशॉट)

Alliance Reality Show Latest Update: इस समय ओटीटी पर दो ही रियलिटी शो छाए हुए हैं। पहला- ‘लॉक अप सीजन 2’ और दूसरा- ‘अलायंस’, दर्शक खूब एंटरटेन भी हो रहे हैं। इसी बीच रियलिटी शो ‘अलायंस’ का नया एपिसोड सामने आया है, जिसमें सोहेल खान और कुशाल टंडन के बीतचीत ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बातचीत में अभिनेता कुशाल टंडन ने सालों बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर खान का जिक्र किया। उन्होंने सीधे नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके बयान से साफ हो गया कि वह गौहर खान की ही बात कर रहे थे। इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के पुराने रिश्ते की चर्चा फिर से शुरू हो गई।

सोहेल खान के सामने कुशाल ने किया बड़ा खुलासा

दरअसल, शो में कुशाल टंडन, सोहेल खान से अपने पुराने रिश्तों पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा- एक बार मुझे किसी लड़की से प्यार हो गया था और अब वह उस शख्स की पत्नी है। कुशाल ने यह भी बताया कि जिस लड़की से वह कभी प्यार करते थे, वह अब जैद दरबार की पत्नी हैं। उनके इस बयान से साफ हो गया कि वह गौहर खान की बात कर रहे थे।

इस बातचीत पर जैद दरबार ने जवाब दिया। वह इस शो का हिस्सा भी हैं। उन्होंने कहा कि गौहर खान ने हमेशा कुशाल के बारे में अच्छी बातें की हैं। गौहर अक्सर मुझसे कहती हैं कि वो बहुत अच्छा इंसान है।

शो में बढ़ा ड्रामा

'अलायंस' के इस एपिसोड में सिर्फ पुराने रिश्तों की चर्चा ही नहीं हुई। कुशाल टंडन और एली गोनी के बीच चल रही नाराजगी भी खुलकर सामने आई। दोनों के बीच कई दिनों से तनाव बना हुआ था। अर्सलान गोनी ने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश भी की, लेकिन शुरुआत में बात नहीं बन सकी।

इसके बाद हेडक्वार्टर में कुशाल और निखिल चिनप्पा के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली। दोनों ने सोहेल खान से जुड़ी बातचीत को लेकर एक-दूसरे पर गलतफहमी फैलाने का आरोप लगाया। बहस इतनी बढ़ गई कि निखिल गुस्से में वहां से चले गए।

ड्रामे के बीच कंटेस्टेंट्स को एक नया सुपरमार्केट टास्क भी दिया गया। इस टास्क में सही जवाब देकर टीमों को अंक हासिल करने थे। आखिर में किंग्स टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद टीमों में बदलाव किए गए। वृद्धि को किंग्स में शामिल किया गया, जबकि रूही को हंटर्स टीम में भेज दिया गया। वहीं, लेजेंड्स टीम ने पायल को ‘To Be Deleted’ लिस्ट के लिए नॉमिनेट किया। हालांकि एपिसोड के अंत में माहौल थोड़ा बदला। कुशाल टंडन ने एली गोनी के साथ अपने मतभेद खत्म करने की पहल की। दोनों ने रिश्ते सुधारने की कोशिश की। यह पल दर्शकों को काफी इमोशनल भी लगा।

सिगरेट को लेकर बढ़ा था विवाद

बता दें कि कुछ दिन पहले भी कुशाल और जैद दरबार चर्चा में आए थे। उस समय जैद ने कुशाल से सिगरेट मांगी थी, तब कुशाल ने कहा था कि तेरे पास नहीं है क्या? जवाब में जैद ने कहा मेरा वाला बेकार है। तब कुशाल ने कहा था कि मजाक में जैद से कहा था कि तुम्हें मेरी सारी चीजें पसंद आती हैं। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था। बाद में गौहर खान ने अपने पति ज़ैद दरबार का समर्थन करते हुए लोगों से बेवजह विवाद न बढ़ाने की अपील की थी।

Updated on:
14 Jul 2026 04:56 pm
Published on:
14 Jul 2026 04:56 pm
Also Read
View All
‘शिवांगी जोशी का हर शो में रहा अफेयर’, ‘Lock Upp 2’ में शिल्पा शिंदे के बयान पर जन्नत जुबैर ने किया पलटवार, बोलीं- ‘मैं जानती हूं वो कैसी हैं’

‘मुझे फराह खान की बातें बुरी लगती थीं’, ‘Lock Upp 2’ से बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने बताई सच्चाई

‘कौन सी औरत गाली नहीं देती है?’, Lock Upp 2 से बाहर आने के बाद पूजा-पाठ करने वाली सुनीता आहूजा ने गाली-गलौज पर दिया बयान

‘5 मिनट ट्रेंड करने के लिए गौरव खन्ना की पर्सनल लाइफ पर बोल रहे हैं’, एक्टर अनुज सचदेवा ने हिना-रुबीना पर साधा निशाना

‘भाभी का घर नहीं, शो चल रहा है’, Lock Upp में आकांक्षा चौधरी के बयान से भड़कीं शिल्पा शिंदे बोली ‘निहायत बदतमीज’, घर में बढ़ा विवाद