OTT

रात 2 बजे स्काउट के बेड के पास पहुंचीं लव गिल, बात करने के लिए उठाया, बोलीं- मैं अब थक गई हूं, सब वही बातें करते हैं

Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आधी रात दोनों बात कर रहे हैं। लव ने साइड लेने, बार-बार होने वाली चर्चाओं को लेकर कहा कि वह अब थक गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 1:05 PM IST
Love Gill approached Scout bed and woke him up to talk at 2am said I m tired now
लव गिल और स्काउट आधी रात बात करते दिखे (Photo Source- Instagram/@jiohotstar)

Scout and Love Gill Midnight Conversation: रियलिटी शो बिग बॉस 20 एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शो में प्यार मोहब्बत से लेकर लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते रहे हैं। लेकिन इस साल का सीजन लव गिल और स्काउट ओपी के इर्दगिर्द रहा है। दिन में एक दूसरे की तरफ न देखने वाले कंटेस्टेंट रात को आपस में बात करते नजर आते हैं। जिसका उदाहरण सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रात करीब 2 बजे लव गिल बात करने के लिए स्काउट के बेड के पास पहुंचीं और दोनों के बीच किसी पुराने मुद्दे व घर की बातों को लेकर तीखी बातचीत शुरू हो गई।

रात 2 बजे की बातचीत और तनातनी

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता कि देर रात जब घर में ज्यादातर लोग आराम कर रहे थे, तब लव गिल स्काउट के बेड के पास पहुंचीं और उन्हें अपनी बात सुनने के लिए कहा। शुरुआत में स्काउट ने सहज अंदाज में उन्हें आने को कहा, जिस पर लव ने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि वह अपनी अकड़ जेब में रखें, क्योंकि वह बात करने आई हैं इसलिए उठकर उनकी बात सुनें।

बातचीत आगे बढ़ी तो लव गिल ने स्काउट से अपनी और उनके बीच की सभी चीजों को लेकर बात की। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने किसी के पास जाकर कुछ भी नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि न तो वह संबंधित व्यक्ति से बात कर रही हैं और न ही आज या कल करेंगी। लव के मुताबिक, उन्हें लगा कि घर के अंगर उन्हें लेकर कुछ गलत या अनावश्यक बातें की जा रही है, जो उनके लिए काफी घटिया बात है, और वह नहीं चाहतीं कि आगे जाकर इसे लेकर और ज्यादा बातें बन जाए।

लव गिल ने स्काउट को कहा- मैं अब थक गई हूं

लव गिल ने अपनी परेशानी शेयर करते हुए कहा कि कल को लोग यह कह सकते हैं कि कौन किसकी साइड ले रहा है या क्या सही-गलत है। उन्होंने साफ किया कि भले ही स्काउट को जो कहना सही लगा उन्होंने कहा, लेकिन बाकी लोगों को वही लगेगा जो वह समझना चाहते हैं। लव ने थकान जताते हुए कहा कि वह इन सब बातों से तंग आ चुकी हैं, क्योंकि लोग बार-बार वही बातें दोहराते रहते हैं।

इस पर स्काउट ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्हें पता है कि वह क्या कर रहे हैं और वह कोई दूध पीता बच्चा नहीं हैं। स्काउट के अनुसार, उनके लिए कोई भी चीज सही या गलत होने के मामले में बिल्कुल 'ब्लैक एंड व्हाइट' है और वह उसी तरह अपना रुख रखते हैं। रात के इस घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखा दिया कि घर के भीतर छोटी-सी बात भी किस तरह बड़े तनाव और चर्चा का कारण बन सकती है।

बता दें, लव गिल और स्काउट को लेकर लंबे अरसे से घर में घमासान मचा हुआ है। जहां पहले दोनों एक दूसरे को बहन भाई कहते थे और मालिशा, पैर दबाने जैसी हरकतें करते थे वह लोगों को पसंद नहीं आई थीं। जिसके बाद खुद स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी भी वीकेंड का वार में पहुंची थी और लव के कैरेक्टर पर बात की थी। शो में लगातार स्काउट और लव गिल का मुद्दा बना रहता है। आगे देखना होगा कि क्या होगा...

Updated on:
28 Nov 2026, 1:05 PM IST
Published on: