OTT

लव गिल ने काश्ववी को वीकेंड का वार में दिया करारा जवाब, स्काउट पर बोलीं- अपने पार्टनर को लेकर इनसिक्योर हो आप

Love Gill React Kaashvi allegations: वीकेंड का वार में लव गिल ने काश्ववी के सभी आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। स्काउट के साथ पांच साल के रिश्ते और इनसिक्योरिटी के मुद्दे पर बोलते हुए लव ने साफ किया कि इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं है और काश्ववी को उनपर उंगली उठाने का कोई हक नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 7:21 AM IST
Love Gill React Kaashvi character assassination allegation said its not my fault its your insecurity
लव गिल ने काश्वी पर लगाए आरोपों पर दिया बयान (Photo Source- instagram/JioHotstar)

Love Gill React Kaashvi character assassination: रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में रिश्तों की उलझनें और गहमागहमी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। वीकेंड का वार शो के कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें सलमान खान के साथ सभी कंटेस्टेंट बातचीत कर रहे हैं और इस दौरान माहौल काफी गर्मा गया, जब कंटेस्टेंट लव गिल ने काश्ववी के द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों का बेहद कड़ाई से जवाब दिया। हाल ही में काश्ववी और स्काउट के पांच साल पुराने रिश्ते को लेकर घर के अंदर काफी ड्रामा देखने को मिला था, जिसमें स्काउट की गर्लफ्रेंड ने लव गिल के कैरेक्टर पर सवाल उठाए गए थे। इस पूरे मामले पर अब लव गिल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कैमरे के सामने खुलकर अपना पक्ष रखा है और काश्ववी को करारा जवाब दिया है।

लव गिल ने स्काउट के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए काश्वी को क्या कहा?

सामने आए वीडियो और वीकेंड का वार एपिसोड के मुताबिक, लव गिल ने काश्ववी को साफ शब्दों में संदेश दिया। लव इस दौरान काफी गुस्से में और नाराज नजर आईं। उन्होंने कहा कि उनके और स्काउट के बीच के रिश्तों को लेकर बीच में घसीटना और उनके ऊपर इल्जाम लगाना पूरी तरह से गलत है। लव ने कहा कि अगर काश्ववी अपने पांच साल के पुराने रिश्ते को लेकर असुरक्षित (insecure) महसूस कर रही थीं, तो इसकी सजा उन्हें या उनकी इंट्यूशन को नहीं दी जानी चाहिए थी।

लव गिल ने अपनी बात रखते हुए साफ किया और कहा, "काश्वी आपके लिए मेरा एक मैसेज है। आपका पार्टनर है और अगर आप बोल रहे हो आपका पांच साल का रिलेशनशिप है, यह पूरी तरह बकवास है… उस टाइम बोलने के लिए आपके पास और शब्द थे आपने चुना कि आप मुझे जिम्मेदार ठहराओ उस चीज के लिए, जो पूरी तरह से गलत है। मैं समझती हूं बाहर जो चीजें दिख रही होंगी या कुछ भी है वो आपका और स्काउट के बीच था, मगर मेरी इसमें कोई गलती नहीं थी। अगर आप अपने पार्टनर को लेकर ऐसे इनसिक्योर हो रहे थे। तो मैं क्या कर सकती थीं।"

काश्वी ने आगे यह भी बताया कि शो के पहले दिन से उनकी नीयत और इंट्यूशन बिल्कुल साफ था। उन्होंने टास्क के दौरान स्काउट द्वारा कई बार खुद को नॉमिनेट किए जाने के बावजूद एक शुभचिंतक के तौर पर उसे बचाया था।

"मैं आपकी कुछ नहीं लगती, मेरे बारे में बात करने का हक किसने दिया?"

अपनी बात को जारी रखते हुए लव गिल ने कहा कि वह काश्ववी को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानती हैं और न ही उन्हें यह अधिकार देती हैं कि वह नेशनल टेलीविजन पर उनके खिलाफ इस तरह की बातें करें। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर काश्ववी को अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की सफाई या क्लेरिटी चाहिए, तो वह सीधे अपने पार्टनर स्काउट से बातचीत करें, क्योंकि इस मामले में उनका कोई लेना-देना नहीं है। लव के इस बेबाक और कड़े अंदाज ने घर के समीकरणों को एक नया मोड़ दे दिया है।

Updated on:
1 Nov 2026, 7:21 AM IST
Published on: