OTT

Lust Stories 2 Twitter Review: विजय-तमन्ना को मदहोश देख पागल हुए फैंस, बोले- किसिंग सीन था बेस्ट

Lust Stories 2 Twitter Review: 'लस्ट स्टोरीज 2' आखिरकार रिलीज हो गई और ये लोगों को काफी पसंद आई है। ट्विटर पर लोगों ने इसके बारे कई अलग-अलग रिव्यूज दिए हैं। विजय और तमन्ना की जोड़ी देखकर फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। आइए दिखाते हैं ट्विटर रिएक्शन…

less than 1 minute read
Jun 30, 2023
'लस्ट स्टोरी 2' लोगों को आई पसंद

Lust Stories 2 Twitter Review: 'लस्ट स्टोरीज़ 2' ओटीटी पर 29 जून को रिलीज हुई। वहीं, अब ट्विटर पर लोगों ने फिल्म देखकर रिएक्शन दिया है। बता दें, फिल्म में अमृता सुभाष, अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, काजोल, कुमुद मिश्रा, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा हैं। किसी को यह सीरीज पसंद आई, तो किसी ने कहा- पहली ज्यादा अच्छी थी। आईये देखते हैं लोगों ने क्या कहा।

एक यूजर ने लिखा, 'मैं तमन्ना और विजय से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा हूं क्योंकि उन्होंने ऑन-स्क्रीन अपनी अदाओं से मुझे घायल कर दिया है। कोई, प्लीज फायर एम्बुलेंस को बुलाएं।' एक यूजर ने कहा, 'तमन्ना-विजय के सेक्स सीन अच्छे थे और अश्लील नहीं लगे, कहानी में गहराई आ गई। उनकी केमिस्ट्री टॉप लेवल की है।' एक ने कहा, 'असली जोड़ी ने आग लगा दी।' एक यूजर ने लिखा- आखिरकार तमन्ना ने अपना रुल ब्रेक कर दिया। उन्होंने ऑनस्क्रीन किस कर सभी को हैरान कर दिया है।

एक ने लिखा- लस्ट स्टोरीज़ 2 मेरे लिए एक नॉर्मल अनुभव था। उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल रही है। पहला सीक्वल #LustStories1 जितना अच्छी नहीं है।

Lust Stories के पहले पार्ट को दर्शकों ने बहुत सराहा था, इसलिए इसके दूसरे पार्ट से भी लोगों की उम्मीदें पहले से ही बहुत ज्यादा थीं। कई नेटिज़न्स को रियल लाइफ कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की केमिस्ट्री पसंद आई है।

Published on:
30 Jun 2023 12:37 pm
Also Read
View All