OTT

Bigg Boss OTT 2: जानिए मनीषा रानी की मां से जुड़ा वो किस्सा, जिसे याद कर शो में रो पड़ी कंटेस्टेंट!

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में मनीषा रानी सब को जमकर इंटरटेन कर रही हैं। मनीषा रानी जिस तरह से जैद के साथ फ्लर्ट करती है वो भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

2 min read
Jun 30, 2023
Bigg Boss OTT 2
मनीषा रानी ने बताया बचपन का किस्सा

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी में घर के अंदर सब को इंटरटेन करने वाली मनीषा रानी का बचपन आम लोगों की तरह नहीं बीता है। मनीषा रानी को बचपन से ही मां का प्यार नहीं नसीब हुआ है। मनीषा रानी ने इस बात का खुलासा शो के अंदर ही किया है। और अपनी मां की कहानी की बताते हुए मनीषा रानी काफी इमोशनल भी हो गई थी।

बचपन में घर छोड़ कर चली गई थी मां
मनीषा रानी ने बिग बॉस में बेबीका से बात करते हुए ये बताती है कि उनको बचपन से ही मां का प्यार नहीं नसीब हुआ है। जब वो 8वीं क्लास में थी तब उनके पापा- मम्मी अलग हो गए थे। और शुरुआत से ही वो अपने पापा के साथ रह रही हैं। उनको कभी मां के हाथ का खाना और प्यार नसीब नहीं हुआ। बचपन में पापा एक टाइम का खाना खिलाने होटल लेके जाते थे। और रात का खाना वो और उनकी बहन मिलकर बनाती थी। स्कूल खत्म करके वो बिहार से भाग गई और कोलकाता चली गई थी।

कोलकाता में किया वेटर का काम
मनीषा रानी ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्हें हमेशा से कुछ अलग करना था इसीलिए वो बिहार से कोलकाता चली। कोलकाता जाने के लिए मनीषा को अपने पापा से लड़ के जाना पड़ा क्योंकि मनीषा के पापा इस बात के लिए राजी नहीं थे। मनीषा कोलकाता में कपड़ों के बने घर में रहती थीं जहां काफी मच्छर लगते थे। मनीषा रानी कोलकाता में वेटर का काम करती थी। जिससे उन्हें थोड़े बहुत पैसे मिलते थे। मनीषा यहां अपनी दोस्त के साथ रहती थी। मनीषा ने यहां पर कुछ दिन डांसर का भी काम किया है।

टिक टॉक से मिली पहचान
मनीषा रानी को जब लगा कि वो कोलकाता में रहकर ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगी तो उन्होंने बिहार लौटने का फैसला किया। उसके बाद मनीषा रानी ने टिक टॉक पर रील बनाना शुरू कर दिया। मनीषा रानी को असली पहचान टिक टॉक से ही मिली। उनका बिहारी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। इसी के बदौलत आज मनीषा रानी बिग बॉस ओटीटी में छाई है। मनीषा रानी बिग बॉस में लोगों को खूब एंटरटेन कर रहीं हैं।

Published on:
30 Jun 2023 04:57 pm