OTT

Mannara Chopra Rain Dance: बारिश में डांस करते मन्नारा चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट, लोगों ने इस बात पर लगाई फटकार

सोमवार को मुंबई में तेज रफ्तार आंधी और तूफान के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश में एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने जमकर मस्ती की। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो भी अपलोड किया जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

less than 1 minute read
May 14, 2024
Mannara Chopra Rain Dance

Mannara Chopra Rain Dance: मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) ने मुंबई की पहली बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि सोशल मीडिया पर डांस करते हुए इस वीडियो के कारण एक्ट्रेस को ट्रोल भी होना पड़ गया।

मुंबई में तूफान ने दी दस्तक

सोमवार को मुंबई में तेज रफ्तार आंधी और तूफान ने मौसम बिगाड़ दिया। खराब मौसम के ढेरों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में खराब मौसम में मन्नारा बारिश में डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।

मन्नारा ने छत पर किया स्टंट

मन्रारा चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस पहली बारिश का मजा ले रही हैं। बारिश में भीगते हुए मन्नारा ने छत पर खूब डांस भी किया। इसके साथ ही वो छत पर चढ़कर स्टंट करती हुई भी नजर आईं।

यूजर्स ने मन्नारा को क्यों किया ट्रोल?

मन्नारा का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में ढेरों कमेंट आ रहे हैं। लोग एक्ट्रेस को खराब मौसम से परेशान लोगों की याद दिला रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आंधी में लोगों के घर उजड़ गए।’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘लोग परेशान हैं और इन्हें नाचना है’। एक अन्य यूजर ने मन्नारा को स्टंट ना करने की सलाह दी।
बता दें कि हाल में सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 17 में मन्नारा चोपड़ा ने हिस्सा लिया था। शो में मन्नारा सेकंड रनर-अप रही थीं।

Also Read
View All

अगली खबर