OTT

Mirzapur 3: ‘मिर्जापुर 3’ OTT पर कब होगी रिलीज? सामने आया ये अपडेट, वीडियो देख फैंस हुए खुश

Mirzapur 3 Release Date: 'मिर्जापुर 3' पर हर दिन अलग-अलग अपडेट आ रही है। रिलीज डेट को लेकर अब जो खबर आई है वो सुनकर फैंस खुशी से झूमने वाले हैं।
2 min read
Jun 02, 2024
Mirzapur 3 Release Date
Mirzapur 3 Release Date

Mirzapur 3 Release Date: अमेजन प्राइम की सीरीज 'मिर्जापुर 3' कब रिलीज होगी इसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में प्राइम वीडियो के साथ मिलकर मेकर्स ने एक सीरीज शुरू की है। इसमें हर दिन वीडियो के माध्यम से फैंस को रिलीज डेट बताई जा रही है। ऐसे में अब जो डेट सामने आई है उससे पता चल रहा है कि यही रिलीज डेट हो सकती है। इससे पहले दोनों सीजन ब्लॉकबस्टर साबित हुए थे। आखिरी सीरीज यानी 'मिर्जापुर पार्ट 2' मुन्ना और कालीन भैया की मौत के सस्पेंस पर खत्म हुई थी। फैंस को इंतजार है कि अगले पार्ट में क्या होगा?

‘मिर्जापुर 3’ रिलीज डेट (Mirzapur 3 Release Date)

प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें सीरीज में पॉलिटिशियन बने जेपी यादव दिखाई दे रहे हैं। उनसे एक शख्स रिलीज डेट को लेकर सवाल पूछता है कि भैया जी बताइए ना कि आप कब आ रहे हैं। 'मिर्जापुर 3' कब रिलीज होगी? तब जेपी यादव आम खाते-खाते कहते हैं 22 अगस्त।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से तलाक की खबरों के बीच नताशा के लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई खलबली, लिखा- भगवान से…

जेपी यादव से पूछा जाता है कि क्या सच में 22 अगस्त को मिर्जापुर आने वाली है? तो वह कहते हैं हां...लिखकर ले लो। हम पॉलिटिशियन हैं हमारी जुबान पर विश्वास करो भाई। अब एक बार फिर फैंस कंफ्यूज हो गए हैं कि जेपी यादव की बातों पर भरोसा करें या नहीं। क्या सच में 'मिर्जापुर 3' 22 अगस्त को रिलीज होगी, ये अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

Updated on:
02 Jun 2024 01:28 pm
Published on:
02 Jun 2024 01:28 pm