OTT

Bigg Boss 20: वाइल्ड कार्ड एंट्री करते ही नकुल ढुल ने स्काउट को दी सलाह, लव गिल को लेकर बोले- रख थोड़ा डिस्टेंस

Nakul Dhull Wildcard contestant: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल ने 'बिग बॉस 20' के घर में बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एंट्री कर ली है। अब वह कंटेस्टेंट से एक-एक कर बातें कर रहे हैं और उन्हें उनके बारे में बता रहे हैं।
2 min read
• •
Oct 12, 2026
Nakul Dhull Wildcard contestant advice Scout OP regarding love gill said Keep some distance

Nakul Dhull Wildcard Entry in Bigg Boss 20: विवादों, ड्रामे और मनोरंजन से भरपूर सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के घर में खेल अब और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। शो के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में दर्शकों को एक के बाद एक कई बड़े सरप्राइज मिले हैं। अभिनेता मनीष गोयल के बाद अब फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल (Nakul Dhull) ने बतौर वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की है। नकुल घर के सदस्यों के साथ बातचीत बढ़ाते दिखे। ऐसे में उन्होंने स्काउट ओपी को लव गिल के बारे में एक सलाह दी। उन्होंने दोनों का रिश्ता बाहर क्या और कैसा नजर आ रहा है वो सब बताया।

नकुल ने स्काउट को दी सलाह

बिग बॉस के घर में वाइल्डकार्ड के जरिए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराते हुए नकुल ढुल ने गेम की रणनीतियों पर खुलकर बात की। इसी दौरान बातचीत करते हुए नकुल ने कंटेस्टेंट स्काउट को खेल से जुड़ी कुछ अहम सलाह दी। नकुल ने उन्हें लव गिल और उनके बॉन्ड को लेकर भी बताया।

नकुल और स्काउट आपस में बात कर रहे थे। तब स्काउट ने नकुल से पूछा कि तू कुछ एपिसोड बाहर देखकर आया था? या कुछ अपडेट लेकर आया है। तब नकुल ने स्काउट से कहा कि मैं एक सलाह दे सकता हू तू जो वो लड़की है लव गिल से थोड़ा डिस्टेंस रख। तब स्काउट ने पूछा क्या बाहर नाम जुड़ रहा है? तो नकुल ने कहा कि नहीं नाम नहीं जुड़ रहा क्योंकि तुम उसे बहन बोल रहे हो और जिसे जोड़ना है वो तो कुछ भी जोड़ सकता है। बस थोड़ी दूरी रख।"

इतना ही नहीं, घर के अंदर काजी और नकुल की भी अच्छी बातचीत दिखी। वहीं, आम्रपाली ने यंग डीएसए से पूछा कि जो नकुल आया है वो तुझे कैसा लगा? तब यंग डीएसए ने कहा कि पता नहीं स्काउट तो बोल रहा है कि मैं उसे पूरा 100% देख सकता हूं। तब आम्रपाली ने कहा कि मुझे वो पसंद नहीं आया। वो मुझे थोड़ा अजीब लगा।

वाइल्डकार्ड एंट्रीज से बदला घर का माहौल

बिग बॉस 20 में पहले मनीष गोयल वाइल्डकार्ड के जरिए आए और फिर नकुल ढुल की धमाकेदार एंट्री की। एक के बाद एक हो रही इन दमदार एंट्रीज से शो के अंदर का तापमान काफी बढ़ गया है। पुराने कंटेस्टेंट्स अब नए लोगों के आने से थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि इन वाइल्डकार्ड्स के आने से उनका गेम प्लान कमजोर न पड़ जाए।

नकुल ढुल, जो सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग और पहले के कुछ विवादों की वजह से चर्चा में रहे हैं, अब पूरी तरह से खेल में रमते नजर आ रहे हैं। घर के अंदर उनकी यह 'सलाह-मशविरे' वाली रणनीति आने वाले दिनों में क्या रंग लाती है, यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा। दर्शक हर रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी (Colors TV) पर इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का आनंद ले रहे हैं।

Updated on:
12 Oct 2026 08:45 am
Published on:
12 Oct 2026 07:50 am