OTT

जून में Netflix से हटने वाले हैं ये 9 दमदार शो और फिल्में, मौका हाथ से निकलने से पहले देख डालिए

Netflix in June: Netflix यूजर्स के लिए जरूरी अलर्ट है कि जून महीने में कई पॉपुलर शो और मूवीज Netflix की लाइब्रेरी से हटाई जा रही हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐसे टाइटल्स शामिल हैं जिन्हें आप बड़े चाव से देखना पसंद करेंगे।

2 min read
May 28, 2026
Netflix (IMDb)

Netflix in June: अगर आप नेटफ्लिक्स और OTT के शौकीन हैं तो जून महीने में एक काम जरूर करें। यहां नीचे दी गई इन क्लासिक फिल्मों और सीरीज को जल्दी देख लें क्योंकि ये अमेरिका में नेटफ्लिक्स से हटने वाली हैं। इसमें रॉबिन विलियम्स, डेनजल वॉशिंगटन जैसे दिग्गज एक्टर्स की यादगार फिल्में लिस्ट में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

‘मेरी मां को पिता ने छोड़ दिया’, सौतेली मां सोनी राजदान पर पूजा भट्ट का बयान, बोलीं- वो खुद को दोषी मानती थीं

'मिसेज डाउटफायर' (Mrs. Doubtfire)
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
(1 june)

रॉबिन विलियम्स की ये फैमिली कॉमेडी के उन फिल्मों में से है जो बार-बार देखने पर भी हंसाती है। एक बेरोजगार एक्टर जो अपने बच्चों से मिलने के लिए एक ब्रिटिश नैनी का रूप धारण करता है। बता दें, ये कहानी उतनी ही मजेदार है जितनी इमोशनल है। सैली फील्ड के साथ विलियम्स की केमिस्ट्री और उनका बेजोड़ कॉमेडी टाइमिंग इसे एक अनोखा अनुभव बनाते हैं।

'ग्लोरी' (Glory)
कहां देखें-नेटफ्लिक्स
(1 june)

डेनजल वॉशिंगटन ने इस फिल्म के लिए अपना पहला ऑस्कर जीता था। अमेरिकी गृहयुद्ध के दौरान पहली ब्लैक फाइटिंग यूनिट की कहानी पर बनी ये फिल्म मॉर्गन फ्रीमैन के साथ एक शानदार सिनेमाई अनुभव है। इसमें युद्ध के सीन्स से लेकर इंसानी संवेदनाओं तक की कहानी मौजूद है और ये फिल्म बहुत मजेदार है।

'ब्रॉकमायर' सीजन 1-4 (Brockmire’ Seasons 1-4)
कहां देखें-नेटफ्लिक्स
(3 june)

जो लोग हैंक अजारिया को सिर्फ 'द सिम्पसंस' की आवाज से जानते हैं उन्हें ये सीरीज देखकर हैरानी होगी। एक घायल हुए स्पोर्ट्स कमेंटेटर की वापसी की कहानी है, जिसमें लाइफ के स्ट्रगल के बारे में दिखाया गया है। इसे देख आप अपनी सीट से उठ नहीं पाएंगे।

'मीन गर्ल्स' (Mean Girls)
कहां देखें-नेटफ्लिक्स
(5 june)

टीना फे की फेमस हाई स्कूल कॉमेडी का ब्रॉडवे म्यूजिकल वर्जन है ये फिल्म मीन गर्ल्स। दरअसल, इसे देखकर आपको ओरिजिनल की याद जरूर आने वाली है, लेकिन ये नया रूप अपनी एक अलग पहचान बनाता है। इसकी कहानी काफी इमोशनल होने के साथ दिलचस्प भी है।

अगर आप इन्हें देखना चाहते हैं, तो जल्दी से देख लें क्योंकि जून के लास्ट तक इन्हें Netflix से हटा दिया जाएगा। ऐसे में अपनी पसंदीदा फिल्में या शो को मिस न करें और अभी से अपनी वॉचलिस्ट बना लें ताकि बाद में आपको निराशा न हो। बता दें, Netflix नियमित तौर पर अपनी कंटेंट लाइब्रेरी अपडेट करता रहता है, इसलिए ये बदलाव नॉर्मल है।

अपडेट जारी है...

Updated on:
28 May 2026 01:37 pm
Published on:
28 May 2026 01:26 pm
Also Read
View All