OTT

Bigg Boss OTT 2: घर में शुरू हुआ लव का नया एंगल, क्या ये दोनों कंटेस्टेंट बनने वाले है कपल?

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस के घर में ऐसा कभी नहीं हुआ कि घर के अंदर किसी की जोड़ी न बनी हो। हर सीजन में लव का एंगल देखने को मिलता ही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2023, 7:04 PM IST
Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। जहां अभी तक सिर्फ लड़ाई- झगड़ा और बहस देखने को मिलता था वहीं अब लव एंगल देखने को मिलेगा। घर की सदस्य फलक और अविनाश एक दूसरे के करीब आते दिखाई दे रहें हैं। बिग बॉस लाइव में दिखा कि अविनाश, फलक के बनाए हुए खाने की जमकर तारीफ करते नजर आ रहें है। जिस पर जिया और जैद हदीद मजे भी ले रहें हैं। जैद ने जब फलक को खाने के लिए पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि जब सब खाना खा लगे तब वो खाएगी।

फलक को खाना खिला रहें अविनाश
घर के फलक के खाने की तारीफ करते हुए अविनाश कहते है कि वो बिलकुल उनकी मां की तरह खाना बना रहीं हैं। और थोड़ी देर बाद अविनाश फलक को अपने हाथों से खाना खिला रहें होते हैं। जब जैद और जिया अविनाश से पूछते है कि आप क्या सोच रहें है तब अविनाश बचते हुए जवाब देते है कि मैंने इसके बारें में कभी सोचा नहीं हैं। मेरा ध्यान इनसब चीज़ों में नहीं गया था। और ऐसी कोई बात नहीं हैं। अंत में जैद अविनाश को चिढ़ाते हुए कहते है कि जिस तरह से फलक आपको देखती है उस तरह से आप उनको नहीं देखेंगे क्योकि आप पहले से उनके ख्यालों में खोए हुए हैं।

Updated on:
4 Jul 2023, 7:04 PM IST
Published on: