OTT

OTT Release: ‘कल्कि 2898 एडी’ के अलावा OTT पर इस हफ्ते इन फिल्मों का होगा प्रीमियर, जरूर देखें

OTT Release: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। हालांकि, कुछ लोगों को घर पर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखना पसंद होता है। ऐसे लोगों के लिए इस हफ्ते OTT पर देखने के लिए बहुत कुछ स्पेशल है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2024, 1:17 PM IST
ott release
'कल्कि 2898 एडी' के अलावा OTT पर इन फिल्मों का भी उठाएं आनंद

OTT Release: प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' अब थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। कुछ लोग सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं, जबकि कुछ लोगों को घर पर बैठकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद होता है। ऐसे लोगों के लिए इस हफ्ते OTT पर देखने के लिए काफी कुछ स्पेशल है। आइए आज हम आपको इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने वाली रिलीज हुई नई फिल्मों की लिस्ट जानते हैं।

कल्कि 2898 AD

'कल्कि 2898 AD' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को यूजर्स ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। 'कल्कि 2898 एडी' भगवान विष्णु के एक आधुनिक अवतार की कहानी है, जो दुनिया को बुरी ताकतों से बचाने के लिए धरती पर आते हैं।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! अमिताभ बच्चन ने शेयर की गुड न्यूज, कहा- मनो कामना हुई पूरी

रौतू का राज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रौतू का राज' भी इस हफ्ते आपका एंटरटेनमेंट करेगी। इस फिल्म की कहानी एक इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो PTSD से पीड़ित है और उसे एक स्कूली छात्र की हाई प्रोफाइल हत्या के मामले को सुलझाने का काम दिया जाता है। यह फिल्म 28 जून को ZEE5 पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 24 साल की Suhana Khan की फोटोज देखकर फैंस हुए लट्टू, तारीफों से भरा कमेंट बॉक्स

शर्मा जी की बेटी

ताहिरा कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'शर्मा जी की बेटी' में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर लीड रोल में हैं। इसमें 3 महिलाओं के कहानी बताई गई है, जिससे शायद आप काफी रिलेट कर सकेंगे। इसे आप 28 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा का पुराना वीडियो वायरल, पति जहीर को लात मारते दिखीं एक्ट्रेस

'द लास्ट सीक्रेट्स ऑफ ह्यूमनकाइंड'

'द लास्ट सीक्रेट्स ऑफ ह्यूमनकाइंड' एक डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा है, जिसके 2 पार्ट है। इस डॉक्यूमेंट्री के हिंदी वर्जन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आवाज दी है। इसका प्रीमियर डिस्कवरी प्लस पर 24 जून को हुआ है।

Updated on:
27 Jun 2024, 1:17 PM IST
Published on: