OTT Release: 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के फैंस के लिए खुशखबरी है क्यूंकि एक बार फिर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने नए शो के साथ आपको हंसी से लोट-पोट करने को तैयार हैं।
OTT Release: कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) जब से टीवी पर आना बंद हुआ है, तब से फैंस इंतजार कर रहे हैं कि ये शो फिर से कब देखने को मिलेगा। तो सभी फैंस के लिए गुड न्यूज है क्यूंकि एक बार फिर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने नए शो के साथ आ रहे हैं। जिसमें कपिल शर्मा शो की गुत्थी यानी की सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी साथ होंगे केवल ये ही नहीं कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek), अर्चना पूरन सिंह (Krushna Abhishek) के साथ-साथ कीकू (Kiku Sharda) और राजीव ठाकुर (Rajiv Thakur) भी साथ दिखाई देंगे।
इस बार कपिल (Kapil Sharma) के साथ उनकी पुरानी टीम साथ दिखाई देगी और झगड़े के बाद कपिल से अलग हुए सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) भी इस बार जुड़ गए हैं। कपिल और सुनील ग्रोवर ने भी अपने आपसी मनमुटाव को ठीक करके साथ आने का फैसला किया और अब वे मिलकर शो को आगे बढ़ाने वाले हैं। शो का प्रोमो सामने आया, जिसको देखने के बाद फैंस अब शो के पहले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आज रिलीज हो रही ये 5 फिल्में-सीरीज, ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का बोलबाला, जल्द देखने के लिए जान लें डिटेल्स
OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें
इस बार कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) टीवी पर नहीं दिखाई देगा। आप इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर देख सकते हैं। जो की 30 मार्च से हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होगा।