OTT

OTT Release: इस वीकेंड ओटीटी पर मचेगा धमाल! देखें क्राइम, एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्में और सीरीज

OTT Release: इस वीकेंड ओटीटी पर फुल इंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है, क्योंकि धमाल मचाने आ रही हैं कई फिल्में और धमाकेदार सीरीज। देखें लिस्ट…

2 min read
Oct 23, 2025
बाएं तरफ फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का पोस्टर। दाएं ऊपर ‘मिराज’ का पोस्टर और नीचे ‘परम सुंदरी’ का पोस्टर

OTT Release: ओटीटी लवर्स के लिए गुड न्यूज है, इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में-सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म पर (OTT Release) रिलीज होने वाली हैं। दर्शक घर बैठे ही इसका लुत्फ उठा सकते हैं। इनमें क्राइम थ्रिलर और एक्शन से भरपूर ड्रामा से लेकर रोमांटिक कॉमेडी तक शामिल हैं। चलिए, अब आपको बताते हैं, इस वीकेंड आप सभी को ओटीटी (OTT) पर क्या देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें

गोविंदा के पैर में लगी थी गोली, एक साल बाद बेटी टीना ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या हुआ था उस दिन?

मिराज:

यदि आप क्राइम-थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो आपको ‘मिराज’ देखनी चाहिए। इसमें कहानी अभिरामी की है, जिसका मंगेतर किरण एक ट्रेन दुर्घटना के बाद रहस्यमय तरीके से गायब हो जाता है। किसी गड़बड़ी का शक होने पर, वह पत्रकार अश्विन के साथ मिलकर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है। अपने मंजिल तक वो पहुंच पाती है या नहीं, जानने के लिए देखनी होगी फिल्म।

दे कॉल हिम ओजी:

इस तेलुगु एक्शन क्राइम फिल्म में मशहूर अभिनेता पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अभिमन्यु सिंह, सुदेव नायर और हरीश उथमन भी हैं। यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है। इसके निर्देशक सुजीत हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में खूब धूम मचाती दिखाई दी थी।

नोबडी वांट्स दिस- 2:

एरिन फोस्टर ने इस रोमांटिक कॉमेडी सीरीज का निर्माण किया है। इसमें क्रिस्टन बेल, एडम ब्रॉडी, जस्टिन लूपे और टिमोथी सिमंस जैसे स्टार्स हैं। इसमें जोआन और नोआ के रिलेशनशिप की स्टोरी है। इसके पिछले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था।

कुरुक्षेत्र- पार्ट 2:

एनिमेटेड सीरीज 'कुरुक्षेत्र' का दूसरा पार्ट भी लोगों का मनोरंजन करने आ रहा है। इसमें महाभारत की कहानी है, जिसे 18 प्रमुख योद्धाओं के नजरिए से दिखाया जा रहा है। यह सब युद्ध के दौरान अपनी-अपनी चुनौतियों का सामना करते हैं। इसके पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी सराहा था। इसका पहला भाग नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और 24 अक्टूबर को इसका दूसरा पार्ट रिलीज हो रहा है।

परम सुंदरी:

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जान्हवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी एक नॉर्थ इंडियन लड़के और साउथ इंडियन लड़की की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। यह 24 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या की नई GF माहिका शर्मा हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- नताशा ज्यादा क्यूट थी…

Published on:
23 Oct 2025 07:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर